होशियारपुर डिपो के समक्ष मुलाजिमों ने की गेट रैली सरकार की ट्रांसपोर्ट विरोधी नीतियों के प्रति रोष जताया

by

होशियारपुर : पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब के आह्वान पर पंजाब रोडवेज, पनबस तथा पीआरटीसी के 27 डिपो के समक्ष गेट रैलियां की गईं।
होशियारपुर डिपो के समक्ष रैली के दौरान संबोधित करते हुए अध्यक्ष रमिन्द्र सिंह ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ट्रांसपोर्ट वर्ग से जुड़े मुलाजिमों की समस्याएं हल करने को लेकर विफल साबित हुई है। यहां तक सरकार द्वारा बजट को भी रिलीज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मुलाजिमों को इस समय गुजारे लायक वेतन मिल रहा है और अफसोसजनक है कि यह वेतन उन्हें समय पर अदा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार व परिवहन विभाग द्वारा कार्पोरेट घरानों से मिल कर बसों के टाइम टेबल घपलेबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 1991 की पालिसी के अनुसार 70 प्रतिशत स्टेट की सरकारी बसें तथा 30 प्रतिशत प्राइवेट बसों का चलना लाजमी है परंतु आज के समय में 70 प्रतिशत प्राइवेट बसों का वर्चस्व स्थापित हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से नई बसों को बढ़ाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि मुलाजिमों को पक्का करने के स्थान पर आउट सोर्स के जरिए भर्ती की जा रही है। इसी प्रकार डाटा एंट्री आप्रेटर एवं एडवांस बुकर्स को 2500+30 प्रतिशत वृद्धि बनता लाभ दिया जाए।
कुलवंत सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द बजट रिलीज न किया तथा समय पर मुलाजिमों का वेतन जारी न किया तो 21 जून को दो घंटे के लिए बस स्टैंड बंद रख कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Party chief meeting boosts SAD

Kapurthala/Daljeet Ajnoha/May 9 : After attending a meeting of constituency in-charges and district presidents chaired by Shiromani Akali Dal chief Sukhbir Singh Badal in Chandigarh on Friday, Dharminder Kumar Tony, state general secretary of...
article-image
पंजाब

साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां 26 जून को

माहिलपुर – साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां का प्रोग्राम एनआईआर के सहयोग से रविवार को गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल में कराया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रणजीत सिंह सहोता व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बकरी के दूध से बना घी-मिल्कफेड की दुकानों पर मिल रहा… खबर में जाने पूरी जानकारी

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड द्वारा बकरी के दूध से तैयार किया गया घी स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह घी खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर सहित आनंदपुर साहिब क्षेत्र में आते 9 विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित अधिकारियों के साथ मोहाली में की बैठक :  आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल बनेगा

 गढ़शंकर की बी.एल.ओ जसविंदर सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक ने किया सम्मानित ,  जनरल पर्यवेक्षक डाॅ.  हीरा लाल ने पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में ग्रीन इलेक्शन का किया आह्वान मोहाली/ एसबीएस नगर /गढ़शंकर,...
Translate »
error: Content is protected !!