होशियारपुर नेचर फेस्ट -पर्यटन व संस्कृति विभाग की ओर से 1 से 5 मार्च तक होगा : कोमल मित्तल

by

दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में होगा मुख्य कार्यक्रम व सिंगर नाइट,   नारा डैम, थाना डैम, चौहाल डैम में करवाई जाएंगी कैंपिंग, ट्रैकिंग, नाइट लाइव बैंड, ऑफ रोडिंग, बोटिंगस, शिकारा राइड्स, जंगल सफारी, नेचर वॉक, बर्मा ब्रिज आदि गतिविधियां
होशियारपुर, 20 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार के पर्यटन व संस्कृति विभाग के सहयोग से जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से 1 मार्च से 5 मार्च तक ‘होशियारपुर नेचर फेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में ‘होशियारपुर नेचर फेस्ट’ के सफल आयोजन संबंधी विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) गुरप्रीत सिंह गिल, एस.पी सर्बजीत सिंह बाहिया, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, सहायक कमिश्नर दिव्या.पी, जिला विकास फैलो जोया सिद्दीकी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ‘होशियारपुर नेचर फेस्ट’ का उद्देश्य प्रकृति की गोद में बसे होशियारपुर में पर्यटन की असीम संभावनाओं से लोगों को रुबरु करवाना है, जिसके लिए दशहरा ग्राउंट होशियारपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सैल्फ हैल्प ग्रुपों की प्रदर्शनी, फूड बाजार, फार्मरस मार्किट, सिंगर नाइट, काइट फ्लाइंग, हॉट एयर बैलूनिंग, डिसप्ले गैलरीज का सैटअप लगेगा। इसके अलावा नारा डैम में कैंपिंग, ट्रैकिंग, नाइट लाइव बैंड, कूकानेट से देहरियां तक ऑफ रोडिंग, थाना डैम में ईको हट्स, हाई स्पीड बोटिंगस, शिकारा राइड्स, जंगल सफारी, चौहाल डैम पर सफारी, स्पीड बोटिंग, कैफे जोन, नेचर वॉक, बर्मा ब्रिज आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कोमत मित्तल ने बताया कि पांचों दिन अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाएंगी, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी जल्द शुरु कर दी जाएगी। उन्होंने जिला वासियों को ‘होशियारपुर नेचर फेस्ट’ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से न सिर्फ जिला वासी बल्कि अन्य स्थानों से भी लोग होशियारपुर की खूबसूरती को निहार सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित अपनी जिम्मेदारियां का तनदेही से पालन करें ताकि पर्यटन की दृष्टि से होशियारपुर की अलग पहचान बनाई जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

झाड़ियों में मिला नवजात : पुलिस जांच में जुटी

ऊना :  ऊना में  अरनियाला रोड स्थित रेलवे लाइन के समीप झाड़ियों में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू...
article-image
पंजाब

13 स्टोन क्रशर यूनिट्स को बंद करने का आदेश : NGT ने 180 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

चंडीगढ़ : शिवालिक पहाड़ियों के मामले में एन.जी.टी. ने बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि एनजीटी ने एक ऐतिहासिक आदेश में होशियारपुर और रूपनगर के शिवालिक पहाड़ियों में 13 स्टोन क्रशर...
article-image
पंजाब

बैठक के बाद हिरासत में लिए गए किसान नेता : सरवन सिंह पंधेर और डल्लेवाल, शंभू बॉर्डर पर तनाव फिर बढ़ा

चंडीगढ़। पंजाब वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से किसानों पर किसी भी तरह की सख्ती न करने के बयान के कुछ ही समय बाद संयुक्त किसान मोर्चा  के नेता सरवन सिंह पंधेर और...
article-image
पंजाब

प्राइमरी स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलों में सेंटर कालेवाल बीत का उत्कृष्ट प्रदर्शन

गढशंकर : ब्लॉक गढशंकर 2 जिला होशियारपुर की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलें 8 और 9 अक्टूबर को सेंटर स्कूल देनेवाल कलां में बीईओ जसवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। इन खेलों में...
Translate »
error: Content is protected !!