होशियारपुर पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भेजी गई दो सदस्यीय एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम

by

जिले में कोविड संबंधी किए जा रहे कार्यों की करेगी समीक्षा
डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में एक्सपर्ट टीम ने स्वास्थ्य अधिकारियों की साथ की बैठक
जिले के सिविल अस्पतालों, कम्यूनिटी हैल्थ सैंटरों, माइक्रो कंटेनमेंट जोनों का दौरा कर मौजूदा परिस्थितियां जानेगी एक्सपर्ट टीम
होशियारपुर I  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भेजी गई दो सदस्यीय एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम आज होशियारपुर पहुंच गई है। यह टीम जिले में कोविड संंबंधी प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों व मौजूदा परिस्थितियों की समीक्षा करेगी। आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय से आए एक्सपर्ट डाक्टरों ने जिले के प्रशासनिक, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोविड के फैलाव को रोकने आदि विषयों पर चर्चा की। केंद्र से आई एक्सपर्ट टीम में नेशनल सैंटर फार डिजिज कंट्रोल की एडवाइजर डा. अर्पणा पांडे व लेडी हार्डी मैडिकल कालेज दिल्ली के प्रोफेसर आफ चेस्ट डा. अशोक सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कोविड के मद्देनजर स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर जिले की मौजूदा स्थिति पर भी जानकारी हासिल की।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आए एक्सपर्ट कुछ दिन जिले में रुकेंगे और कोविड संबंधी किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिले की मौजूदा स्थिति से टीम को अवगत करवाते हुए उन्होंने बताया कि जिले में इस समय दो कंटेनमेंट व 20 माइक्रो कंटेनमेंट जोन है। उन्होंने जिले में अपनाई जा रही आइसोलेशन मानिटरिंग मकैनिज्म पर भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कोविड प्रबंधों व मौजूदा स्थिति के बारे में एक संक्षिप्त प्रस्तुति भी दी गई।
अपनीत रियात ने बताया जिले में वैक्सीनेशन को लेकर कार्य सुचारु रुप से चलाया जा रहा है, जिसके लिए सामाजिक संगठनों, पार्षदों, धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की ओर से 92 प्रतिशत तक वैक्सीनेशन की पहली डोज ली जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के आदेश के मुताबिक पुलिस की ओर से भी मास्क न पहनने वालों के चालान किए जा रहे हैं और जो चालान नहीं दे पाते उनका आर.टी.पी.सी.आर टैस्ट करवाया जाता है, जिसके अंतर्गत पुलिस की ओर से 2626 टैस्ट करवाए जा चुके हैं।
इस दौरान डा. अर्पणा पांडे व डा. अशोक सिंह ने कोविड के बढ़ रहे मामलों को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अपनाने जा रहे प्रभावशाली तरीकों पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने बताया कि वे जिला अस्पताल, कम्यूनिटी हैल्थ सैंटरों, कंटेनमेंट व माइक्रो कंटेनमेंट जोन का दौरा करने के अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए कोविड संबंधी किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल, एस.पी रमिंदर सिंह, सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतरा, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, डा. सुनील अहीर, डिस्ट्रिक्ट डेवलेपमेंट फैलो पीयूष गोयल के अलावा समूह एस.एम.ओज व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेरा बाबा गोबिंद दास जी का वार्षिक समागम व भंडारा करवाया

श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद निशान साहिब, कीर्तन व गद्दी समारोह सम्पन्न हुआ होशियारपुर/खान पुर/ऊना (हिमाचल)/दलजीत अजनोहा :  डेरा बाबा गोबिंद दास जी खान पुर ऊना (हिमाचल) में बाबा जी का...
article-image
पंजाब

पंजाब में पसारे अपराध ने पैर, आप सरकार के राज में प्रदेशवासी असुरक्षित : खन्ना – खुला दरबार लगाकर खन्ना ने सुनी लोगों की समस्याएं केंद्र सरकार की मदद से निवारण करवाने का दिया आश्वासन

होशियारपुर 31 अगस्त  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में अपराध दिन प्रतिदिन अपने पैर पसार रहा है जिसके चलते आएदिन हत्याएं हो रही हैं। खन्ना ने कहा...
article-image
पंजाब

अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर

ऊना 7 जून: प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही विभिन्न सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!