पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने के लिए जीटीयू ने दिया गढ़शंकर विधायक को मांगपत्र

by
 गढ़शंकर – पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए संघर्ष कर रहे मुलाजिमों ने पुरानी पेंशन बहाली बहाल करने के लिए बनाई संघर्ष कमेटी ने इस संबंधी मांगपत्र कन्वीनर सतपाल मन्हास व गरविंदर पाल सिंह की अगुवाई में गढ़शंकर के विधायक जयकृष्ण सिंह रोडी को सौंपा ताकि वह इस संबंध में विधानसभा में आवाज उठा सकें। उन्होंने विधायक को बताया कि 1 जनवरी 2004 के बाद सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के घेरे में लेने के लिए उनका सगठन लंबे अरसे से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकारों पर कोई असर नही हुआ और उनकी मांगों पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने बताया कि नई पेंशन योजना को रद्द करने के लिए मांगपत्र दिए हैं लेकिन कोई फैसला नहीं लिया जा रहा। उन्होंने विधायक को बताया कि पंजाब के सभी विधायकों को मांगपत्र दिए जा रहे हैं ताकि वह विधानसभा में हमारी मांग पर करवाई कराने के लिए मांग कर सके। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को होशियारपुर में उद्योग मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा के निवास स्थान पर पुहंच कर उन्हें चुनाव में किये वायदों संबधी यादपत्र भेट किया जाएगा। इस दौरान विधायक जयकृष्ण सिंह रोडी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह विधानसभा में उनकी आवाज सरकार तक पुहंचायेगे। इस दौरान सतप्रकाश तलवाड़ा, नरेश कुमार गढ़शंकर, सतविंदर सिंह माहिलपुर, अरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह डांसिवाल सुभाष चंद्र, सतपाल , राकेश कुमार, अशनि कुमार, हरमिंदर कुमार, भूपेंद्र सिंह, मनजिंदर कुमार, परमजीत सिंह व कुलविंदर सिंह भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

ईडी का दावा AAP को विदेशों से मिला 7 करोड़ रुपये का फंड : AAP बोली-हार रहे पीएम मोदी एजेंसियों से करा रहे साजिश

नई दिल्ली  : ईडी ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजकर दावा किया है कि 2014 से 2022 तक आम आदमी पार्टी को विदेशी फंड मिले हैं। यह फंड मिलना, एफसीआरए नियमों का उल्लंघन...
article-image
पंजाब

विदेश भागे अपराधियों को लाएंगे वापस : तुरंत FIR दर्ज करने के डीजीपी गौरव यादव नेदिए आदेश

अमृतसर  । राज्य में सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत बनाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने सोमवार को अमृतसर और जालंधर में राज्य के सभी डीआईजी, पुलिस कमिश्नरों, एसएसपीजी व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल डघाम में स्वतंत्रता दिवस मनाया

गढ़शंकर, 16 अगस्त : गढ़शंकर के गांव डघाम में स्थित सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल में संयुक्त रूप में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया। इस मौके आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के...
article-image
पंजाब

57 युवकों को छुड़ाया : अवैध तरीके से चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में बंधक बनाकर रखे थे

जालंधर : कपूरथला रोड पर गांव गाजीपुर में अवैध तरीके से चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में बंधक बनाकर रखे 57 युवकों को सीआईए स्टाफ और थाना मकसूदां की पुलिस ने छुड़ाया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!