गढ़शंकर में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ मेडिकल अधिकारियों के साथ डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने की विशेष बैठक

by
गढ़शंकर, 1 जून : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर के विधायक सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ मेडिकल अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि हलके के प्रत्येक नागरिक को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटरों और आम आदमी क्लीनिकों की कार्यप्रणाली का विस्तार से जायजा लिया तथा मरीजों को बिना किसी परेशानी के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों के स्टॉक, इमरजेंसी सेवाओं, लैब सुविधाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा टीकाकरण अभियानों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को साफ-सफाई, अनुशासन और मरीजों के साथ सेवा भावना से पेश आने के लिए भी कहा।
डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने भरोसा दिलाया कि गढ़शंकर हलके की स्वास्थ्य संस्थाओं से संबंधित प्रत्येक जायज मांग को पंजाब सरकार के समक्ष उठाकर प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत से जुड़े मामलों में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता और सरकार हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

होटल मालिक के घर पर फायरिंग, विदेश से आया था धमकी भरा कॉल

चंडीगढ़ : पंजाब के चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में होटल मालिक मनप्रीत सिंह सैनी के घर पर मंगलवार की रात दो नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, होटल मालिक को कुछ...
पंजाब

कार वाशिंग की खाली पोस्टों के लिए इंटरव्यू 28 से 30 तक: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से कम पढ़े लिखे गरीब, जरुरतमंद बेरोजगारों को अपने पैरों पर खड़े करने के लिए व अपनी आजीविका...
article-image
पंजाब

पिछली सरकारों की तरह आप सरकार भी मिडिल स्कूलों को बर्बाद करने की राह पर चल पड़ी : बिना सहमति के “स्कूल ऑफ एमिनेंस” में जबरन बदलाव सरासर जबरदस्ती है- डीटीएफएफ

गढ़शंकर,15 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ के भेदभावपूर्ण शिक्षा मॉडल को लेकर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा उठाए गए सवाल धीरे-धीरे एक कड़वे सच के रूप...
पंजाब

दिल दहलाने वाली घटना : युवक ने अपनी 16 वर्षीय बहन को कापे से काटकर की हत्या

गिद्दड़बाहा : गांव फकरसर में युवक ने अपनी छोटी बहन को कापे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। बताते हैं कि युवक अपनी छोटी बहन के चरित्र पर शक करता था, जिस कारण...
Translate »
error: Content is protected !!