128 छात्राओं को डिग्रियां : डीएवी कॉलेज गढ़शंकर के दीक्षांत समारोह में डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने 128 छात्राओं को डिग्रियां की वितरित

by

गढ़शंकर : डीएवी कॉलेज फाॅर गर्ल्स गढ़शंकर में दीक्षांत समारोह तथा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज समिति अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी की अध्यक्षता में तथा कॉलेज प्रिंसिपल डॉ कमल इंद्र और के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने शिरकत की और कॉलेज की 128 छात्राओं को डिग्रियां बांटी। उन्होंने कॉलेज की विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।
उन्होंने संबोधित करते डिग्रियां प्राप्त करने वाली विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर ईनाम पाने वाली छात्राओं को बधाई देते छात्राओं को व्यवसाय मुखी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को अन्य देशों में प्रवास करने से रोकने हेतु अपने देश में रोजगार के मौके पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवान सिंह मान की प्रशंसा की। इस मौके श्री रोड़ी ने संबोधित करते हुए गढ़शंकर में किये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों, शहर में सीवरेज की समस्या के समाधान तथा यातायात की समस्या को हल करने का आश्वासन दिया। समागम दौरान गणमान्य शख्सियतों का स्वागत प्रिंसिपल डॉक्टर कमल इंदर कौर ने कॉलेज की प्राप्तियों संबंधी वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस मौके संबोधित करते कालेज कमेटी अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी ने मुख्यतिथि रौड़ी व अन्य गणमान्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कालेज, शहर तथा पंजाब को दरपेश समस्याओं का वर्णन करते उनके समाधान की अपील की। उन्होंने छात्राओं को और कड़ी मेहनत कर कॉलेज, अध्यापक तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। समागम दौरान श्री वरुण बेदी तथा मीना बेदी सहित बड़ी संख्या में शहर की गणमान्य शख्सियतों ने शिरकत की। मंच संचालन प्रोफेसर कामना ने किया। समूह स्टाफ में अपनी ड्यूटी तनदेही से निभाकर समारोह को सफल बनाया। छात्राओं द्वारा पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समागम की शोभा को चार चांद लगा दिए। यह समागम अपनी यादें बिखेरता हुआ संपन्न हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पर्यावरण प्रेमी अजय अग्निहोत्री ने पौधे लगाकर मनाया अपना जन्मदिन

गढ़शंकर। समाज सेवक और पर्यावरण प्रेमी अजय अग्निहोत्री ने इस बार भी अपना जन्म दिवस विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरी हमेशा यही कोशिश होती है कि...
article-image
पंजाब

कटारूचक्क की विवादित वीडियो से जुड़े मामले की जांच के लिए SIT का गठन : SIT के इंचार्ज बॉर्डर रेंज के DIG नरेंद्र भार्गव, गुरदासपुर के SSP दयामा हरीश कुमार और पठानकोट के SSP हरकमल प्रीत सिंह खख इस

पंजाब सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर लालचंद कटारूचक्क की विवादित वीडियो से जुड़े मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर दिया है। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और SC/ST...
article-image
पंजाब

मोदी सरकार का तानाशाही रवैया किसान मजूदर विरोधी है और कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाला : मट्टू

गढ़शंकर: जियो सैंटर गढ़शंकर के समक्ष जसविंदर सिंह लल्लियां की अध्यक्षता में की गई रोष रैली में कुल हिंद किसान सभा के पंजाब के उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, प्रदेशिक महासचिव गुरनेक सिंह भज्जल...
article-image
पंजाब

सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर में वर्ल्ड नो तंबाकू  डे मनाया गया 

गढ़शंकर, 31 मई: विश्व धूम्रपान रोकथाम दिवस (वर्ल्ड नो तंबाकू डे) के उपलक्ष में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका मुख्य लक्ष्य लोगों में तंबाकू के नुकसानों के बारे...
Translate »
error: Content is protected !!