लिंग निर्धारण टैस्ट को लेकर निजी स्कैन सेंटरों को हिदायतें दी : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी छात्रों को जागरूक किया

by

गढ़शंकर : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के कक्ष में निजी नर्सिग होम एवं स्कैन सेंटर की बैठक बुलाई गयी जिसमें गढ़शंकर शहर में गिरते लिंगानुपात एवं लिंगानुपात को बढ़ाने पर चर्चा की गयी। पंजाब सरकार के निर्देशानुसार सभी स्कैन सेंटरों को हिदायत दी गई है कि कोई भी स्कैन सेंटर लिंग निर्धारण टेस्ट नहीं करेगा, जो कानूनी अपराध है। कोई भी स्कैन सेंटर बिना एमसीबी कार्ड के गर्भवती महिलाओं का स्कैन नहीं करेगा। इस संबंध में स्कूलों-कॉलेजों में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का अभियान शुरू किया गया है और लोगों को जागरूक करने के लिए नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक किए जा रहे हैं। छात्रों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी जागरूक किया जा रहा है। इन निजी संगठनों ने भी इस संबंध में पूरा सहयोग देने पर सहमति जताई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

दसवीं बाहरवी की परीक्षाओं के खराब नतीजे : 68 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ : पंजाब के सरकारी स्कूलों में लगातार खराब परीक्षा परिणाम देने वाले प्रिंसिपलों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। विभाग ने राज्य के 68 स्कूलों के प्रिंसिपलों के खिलाफ कार्रवाई...
article-image
पंजाब

गुरप्रीत मर्डर केस में बड़ा खुलासा : SIT का दावा- अमृतपाल के राज जानता था इसलिए कराई हत्या

फरीदकोट। ‘वारिस पंजाब दे’ के कोषाध्यक्ष रहे गुरप्रीत सिंह हरिनौ की हत्या के मामले में एसआईटी ने अदालत में पेश चालान में दावा किया कि उसकी हत्या डिब्रूगढ़ जेल में बंद सासंद अमृतपाल सिंह ...
पंजाब

जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को: अपराजिता जोशी

होशियारपुर 11 मार्च: चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी-कम-जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती अमरजोत भट्टी के नेतृत्व 12 मार्च को जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर के मामले में महिला का बेटा और उसका दोस्त  ग्रिफ्तार : एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की गांव मोरांवाली में 23 सिंतबर को की गई थी हत्या

एनाईआईआर व महिला केके नाजायज संबंधों से खफा था महिला का बेटा गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने एनाईआईआर महि ला केयरटेकर...
Translate »
error: Content is protected !!