होशियारपुर लोक सभा सीट के लिए कुल 27 नामांकन हुए दाखिल : 15 मई को नामांकन पत्र की होगी पड़तालः रिटर्निंग अधिकारी

by

नामांकन भरने के अंतिम दिन 10 उम्मीदवारों ने कागज करवाए दाखिल

होशियारपुर, 14 मई : लोक सभा चुनाव-2024 के लिए नामांकन पत्र भरने के आज अंतिम दिन लोक सभा क्षेत्र होशियारपुर से 10 उम्मीदवारों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किए गए। यह जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि आज डैमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के राजेश, आजाद उम्मीदवार सतपाल, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के जसवंत सिंह व उनके कवरिंग उम्मीदवार सुरिंदर कौर, आजाद उम्मीदवार सतवंत सिंह, आजाद उम्मीदवार सोनू सिंह, समाज भलाई मोर्चा के दविंदर कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी के राजपाल, बहुजन समाज पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार धरमिंदर कुमार, नेशनल यूथ पार्टी की ओर से गुरविंदर सिंह की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए। उन्होंने बताया कि होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र के लिए 7 से 14 मई तक कवरिंग उम्मीदवारों सहित अब तक कुल 27 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

       उन्होंने बताया कि 15 मई को नामांकन पत्रों की पड़ताल की जाएगी व उम्मीदवार 17 मई तक अपने नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 जून को सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक वोटें पड़ेंगी व 4 जून को वोटों की गिनती होगी। उन्होंने कहा कि 6 जून 2024 को चुनाव प्रक्रिया मुकम्मल हो जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर का बी.काम. तीसरे व पांचवें समैस्टर का परिणाम 100 फीसदी रहा

गढ़शंकर: गत दिनों पंजाब विश्वविद्याल द्वासा घोषित किए परिणाम में डी.ए.वी. कालेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर का परिणाम 100 फीसदी रहा और सभी छात्राएं शानदार अंक हासिल कर पास हुईं। बी.काम. तीसरे समैस्टर में तरनप्रीत...
पंजाब

13 बदमाशों के निशाने पर लुधियाना के 6 नेता : गिरफ्तार13 गैंगस्टरों को ने खुलासा किया था

लुधियाना : लुधियाना में दो दिन पहले पुलिस ने खुलासा किया था कि 13 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। यह सभी विदेश बैठे गैंगस्टर अमृत बल और जग्गु भगवानपुरिया के लिए काम करते हैं।...
article-image
पंजाब

7वीं की स्टूडेंट पिता का रिवॉल्वर लेकर स्कूल पहुंची : स्कूल बैग से रिवाल्वर निकालकर लहराना शुरू किया तो कक्षा में फैल गई दहशत

भिखीविंड :  क्लासमेट से एक दिन पहले कक्षा में झगड़ा हुआ तो सातवीं कक्षा में पढ़ती छात्रा अगले दिन पिता का लोडेड रिवाल्वर लेकर स्कूल पहुंच गई। छात्रा ने दोपहर एक बजे जब कक्षा...
article-image
पंजाब

महिला सरपंच व पंचों का सिखलाई कैंप आयोजित 

गढ़शंकर : वीडीपीओ परिसर में ब्लाक गढ़शंकर की महिला सरपंच व पंचों को एसआईआरडी मोहाली पंजाब की तरफ से लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत सिखलाई मुहैया करने हेतु कैंप का आयोजन किया गया,जिसका आज...
Translate »
error: Content is protected !!