आम आदमी पार्टी के राज में उनकी अपनी महिला सांसद भी सुरक्षित नहीं : दिल्ली सीएम हाउस में स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना पर केजरीवाल और मान जवाब दें -डा. सुभाष शर्मा

by

पंजाब की 1.3 करोड़ महिला मतदाताको आज तक नहीं मिले 1000-1000 रुपए : डा. सुभाष शर्मा

डा. सुभाष शर्मा ने किया मोहाली में डोर टू डोर प्रचार, खरड़ में वकीलों के साथ की बैठक
मोहाली/खरड़ : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज अपने चुनावी अभियान को गति देते हुए मोहाली और खरड़ में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने खरड़ में वकीलों द्वारा आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर बड़ा सियासी हमला बोलते हुए कहा कि चाहे पंजाब हो या दिल्ली आम आदमी पार्टी नेताओं को न तो महिलाओं का सम्मान करना आता है और न ही महिलाओं से किए वादे को पूरा करना। इसका एक उदाहरण है आम आदमी पार्टी की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली सीएम हाउस में ही किया गया दुव्र्यवहार और दूसरा उदाहरण है पंजाब की महिलाओं को अभी तक 1000 रुपए प्रतिमाह न मिलना, जिसका ढिंढोरा आम आदमी पार्टी ने पंजाब के 2022 के विधानसभा चुनावों में जमकर पीटा था और आज तक पंजाब की एक भी महिला को यह राशि नहीं मिली है। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि स्वाति मालीवाल 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर गईं और वहां सीएम केजरीवाल के निजी सचिव विभव ने ड्राइंग रूम में उनके साथ दुव्र्यवहार किया। यह बहुत ही शर्मनाक घटना है और ये घटना जनता को यह सोचने पर मजबूर करती है कि जिस पार्टी के सीएम के घर में उनकी अपनी ही पार्टी की सांसद सुरक्षित नहीं हैं तो दिल्ली और पंजाब की महिलाएं आम आदमी पार्र्टी के शासन में खुद को सुरक्षित मानें। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि मान सरकार ने चुनावी वायदा किया था कि 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे लेकिन आज तक इस वादे को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि आप सरकार ने ललचाने वाले और झूठे वायदे करके पंजाब में सत्ता हासिल की। इनके द्वारा किए गए वादे पूरे न होने से पंजाब की महिलाओं में भारी निराशा है। उन्होंने कहा कि वास्तव में पंजाब की अर्थव्यवस्था ढह रही है और मान सरकार के पास विधानसभा चुनावों से पहले आप द्वारा किए गए वायदे पूरे करने के लिए पैसे नहीं हैं। वोटर लिस्टों के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में करीब 1.3 करोड़ महिला मतदाता हैं। यदि सभी 1.3 करोड़ महिलाओं को 1000 रुपये प्रति महीने दिए जाएं, तो इसके लिए सालाना 15,600 करोड़ रुपए की जरूरत होगी, जबकि वास्तविकता यह है कि राज्य का खजाना खाली है और खर्चा चलाने के लिए कर्ज में डूबी आप सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है। इससे स्पष्ट होता है कि चुनावी वायदे पूरे करने की भगवंत मान और केजरीवाल की कोई मंशा नहीं हैं।
डा. सुभाष शर्मा ने खरड़ कोर्ट परिसर में वकीलों से मुलाकात की और मुलाकात के दौरान वकीलों ने अपनी मांगें उनके समक्ष रखीं। इन मांगों में बार एसोसिएशन को मजबूत करना, कचहरी में बार रूम एवं चैंबर को बढिय़ा करना शामिल है। इन मांगों को सुनने के बाद डा. सुभाष शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके से जीतकर इन सभी मांगों को पूरा करेंगे।

श्री आनंदपुर साहिब में रेल कोच फैक्ट्री लाऊंगा: डा. सुभाष शर्मा

श्री आनंदपुर साहिब: चुनाव प्रचार के दौरान डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम और बेंगलुरू की तरह मोहाली को भी आईटी हब बनाए जाने की आवश्यकता है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और चुनाव के बाद मोदी सरकार के आईटी मंत्री से इस बारे में बात करके यहां बड़ा प्रोजेक्ट लाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके में रेल कोच फैक्ट्री लगाने की भी बात हुई है। डा. शर्मा ने कहा कि अगर ये दोनों काम हो जाएं तो वो दिन दूर नहीं जब मोहाली पूरे पंजाब में युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरी देने वाला बन जाएगा। यह उनका वादा है कि मोहाली को आईटी हब बनाने के लिए जिस ईको सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता है उसे वे पूरा करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गैंगस्टर हैप्पी बाबा गिरफ्तार : एक .30 बोर स्वचालित पिस्तौल के साथ एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद – हैप्पी बाबा ने माना कि अमृतसर के क्षेत्र में कम से कम 100 अवैध हथियार बेचे

जालंधर:    पंजाब पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की गिरफ्तारी के साथ राज्य में योजनाबद्ध लक्ष्य हत्याओं को रोक दिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया।  आरोपी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘मिसेज इंडिया लैगेसी 2024’ का खिताब जीतने पर प्रिया कायथ को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दीं हार्दिक शुभकामनाएँ

एएम नाथ। शिमला : शिमला निवासी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया कायथ द्वारा ‘मिसेज इंडिया लैगेसी 2024’ का खिताब जीतने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

क़्वांटम पेपर्स लिमिटेड सैला खुर्द में डायरेक्टर ऑफ़ फैक्ट्रीज के सहयोग से सेफ्टी और भलाई स्कीम के विषय में सेमीनार का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  क़्वांटम पेपर्स लिमिटेड सैला खुर्द में सेफ्टी एवं वर्करो के भलाई स्कीम के विषय में सेमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 50 कामगारों ने भाग लिया, इन सभी...
article-image
पंजाब

कांग्रेस छोड़ना गलती थी मेरी – दलवीर सिंह गोल्डी की कांग्रेस में वापसी की घोषणा

संगरूर :  संगरूर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी राजनीतिक गलती स्वीकार की। गोल्डी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस छोड़ने का निर्णय उनके लिए...
Translate »
error: Content is protected !!