होशियारपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए

by

फूड सेफ्टी और स्टैंडरडज़ एक्ट की पालना को यकीनी बनाने की अपील
होशियारपुर- लोगों के लिए साफ-सुथरा और मानक खाद्य पदार्थ यकीनी बनाने के मकसद से शुरू किये गए मिशन ‘तंदुरुस्त पंजाब ’ के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह के नेतृत्व में टीम की तरफ से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने बताया कि आज राम दास की दुकान रेलवे रोड़ से मिक्स पकौड़ा, छोलों की दाल और पंजाब घी स्टोर रेलवे रोड़ से देसी घी, वेरका दूध और दही के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि हौटम हौट, शिमला पहाड़ी से पनीर और बनी हुई दाल के सैंपल लिए गए। इसी तरह पंजाब एग्रो जूसज लिमिटेड से लीची, गवा और मैंगो जूस के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि इन सैंपलों करे आगे कार्यवाही के लिए स्टेट फूड टेस्टिंग लैब, खरड़ में भेजा जा रहा है जहाँ से 2 से 3 हफ्तों में रिपोर्ट आयेगी।
डा. लखवीर सिंह ने खाद्य पदार्थ बनाने और तैयार करने वालों से अपील की कि वह फूड सेफ्टी और स्टैंडरडज एक्ट की पूरी तरह पालना को यकीनी बनाएं जिससे राज्य सरकार का मिशन तंदुरुस्त पंजाब पूरी तरह सफल बन कर लोगों के मानक स्वस्थ्य को यकीनी बनाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी चौंक में भव्य भगवती जागरण में हजारों श्रद्धालुओं ने लगवाई हाजिरी, भेंटों पर झूमे श्रद्धालु

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :   युवा वाहिनी समिति की तरफ से माता चिंतपूर्णी चौंक में चौथा विशाल भगवती जागरण श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक करवाया गया। इस मौके पर इस मौके पर प्रिय कटोच हमीरपुर, कन्हैया...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने कानूनी भाईचारे को 5 ई-गोल्फ कार्टस की भेंट

लोगों को न्याय दिलाने में कानूनी भाईचारे की अहम भूमिका चंडीगढ़, 27 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी ग्रांट के तहत खरीदी गई पांच...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*हरोली में विकास का निर्णायक दौर, बल्क ड्रग पार्क के 900 करोड़ के टेंडर ….राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री*

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और वन प्रबंधन में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

950 स्टूडेंट्स की गिरफ्तारियों पर भारी बवाल : भारतीय छात्रों की कनाडा में बढ़ीं मुश्किलें

कनाडा में भारतीय छात्रों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कनाडा की सीमा सुरक्षा एजेंसी ने ब्रिटिश कोलंबिया से 950 छात्रों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किए गए छात्रों...
Translate »
error: Content is protected !!