होशियारपुर से लाया जा रहा था आरोपी : सीआईए स्टाफ की हिरासत में बदमाश की तबीयत खराब होने पर मौत, आरोपी पर कई मामले थे दर्ज

by

गुरदासपुर : गुरदासपुर सीआईए स्टाफ की हिरासत में एक बदमाश बलकार सिंह की मौत हो गई है। आरोपी जम्मू कश्मीर से भागकर अपने यहां रिश्तेदार के घर पर छिपा था। पुलिस होशियारपुर से गुरदास लाया जा रहा था तो रास्ते में तबीयत खराब होने के कारण उसने पुलिस हिरासत में ही दम तोड़ दिया। उसे गुरदासपुर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी पर कई मामले है दर्ज : धारीवाल थाने के अंतर्गत गांव सुजानपुर से जम्मू-कश्मीर के एक अपराधी व्यक्ति पिंटू कुमार उर्फ ​​लुड्डन सांसी की गिरफ्तारी से जुड़ा है। गत दिवस पंजाब पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम ने धारीवाल के निकट गांव सुजानपुर से एक अपराधी व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो जम्मू-कश्मीर में कई आपराधिक वारदातों में संलिप्त है और उसके खिलाफ जम्मू-कश्मीर में हत्या जैसे संगीन अपराधों के मामले भी चल रहे हैं।

जम्मू कश्मीर की पुलिस के हवाले से पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली की वह सुजानपुर में रहते अपने एक रिश्तेदार के घर पिछले कुछ दिनों से छिपा हुआ है। जिसको काबू करने के लिए जम्मू कश्मीर की पुलिस ने जिला गुरदापुर पुलिस के अधिकारियों के साथ संपर्क किया तो अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर धारीवाल पुलिस और एजीटीएफ टीम ने उसे काबू करने के लिए गांव सुजानपुर में छापेमारी की थी।

गांव सुजानपुर के लोगों के अनुसार लुड्डन सांसी की ओर से पुलिस को देखकर हवाई फायर भी किया गया। जिस घर में वह छिपा हुआ था, उस घर में से बाहर निकल कर भागने का प्रयास भी किया, मगर फिर भी पुलिस ने गांव के लोगों के सहयोग से उक्त अपराधी को घेरा डालकर गांव के ही एक बंद पड़े मकान में करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके खिलाफ अवैध असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार लुड्डन सांसी द्वारा पूछताछ के दौरान बलकार सिंह पुत्र रघुबीर सिंह निवासी जस्सोवाल का नाम लिया गया था और सीआईए स्टाफ गुरदासपुर की ओर से उसे पूछताछ के लिए होशियारपुर से लाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी संदिग्ध परिस्थितियां में मौत हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 साल के अनहद सिंह को गाड़ी में डालकर नहर में फेंक था : वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी, शव को क्षत-विक्षत करने के लिए नहर में फेंकी कार भी बरामद कर लीगिरफ्तार,

मोहाली : खरड़ पुलिस ने 3 महीने पहले जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए उप कप्तान करण सिंह संधू ने बताया कि 10 अक्टूबर 2023...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में होगा विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सोनालिका आईटीएल के सौजन्य से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब द्वारा दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर आगामी...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 2 लाख की नकदी और वाहन के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार

जालंधर: पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, इसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है और 2 लाख रुपये नकद और अन्य...
article-image
पंजाब

मार्केट कमेटी गढ़शंकर अधीन आती मंडियों में गेहूं की खरीद मुकम्मल – चेयरमैन बलदीप सैनी 

गढ़शंकर,  25 मई:  सीजन 2025 दौरान मार्केट कमेटी गढ़शंकर अधीन आती अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद का काम मुकम्मल हो गया है। इस संबंधी जानकारी देते मार्केट कमेटी गढ़शंकर के चेयरमैन सरदार बलदीप...
Translate »
error: Content is protected !!