मार्केट कमेटी गढ़शंकर अधीन आती मंडियों में गेहूं की खरीद मुकम्मल – चेयरमैन बलदीप सैनी 

by
गढ़शंकर,  25 मई:  सीजन 2025 दौरान मार्केट कमेटी गढ़शंकर अधीन आती अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद का काम मुकम्मल हो गया है। इस संबंधी जानकारी देते मार्केट कमेटी गढ़शंकर के चेयरमैन सरदार बलदीप सिंह सैनी ने बताया कि इस वर्ष मार्केट कमेटी गढ़शंकर की मंडियों में 8,32,972 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। मंडियों में सरकार द्वारा किए गए उचित प्रबंधों के चलते किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी गई। उन्होंने बताया कि इस सीजन दौरान मंडियों में खरीद एजेंसियों जैसे कि पनग्रेन द्वारा 3,14,499 क्विंटल, पनसप द्वारा 2,43,345 क्विंटल, मार्कफैड द्वारा 1,54,833 क्विंटल तथा एफसीआई द्वारा 1,20,295 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को उनकी फसल की अदायगी किसानों के खातों में डाल दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माइनिंग विभाग द्वारा बिना कागजात खनन पदार्थों को ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर काटे चलान

गढ़शंकर :. माइनिंग विभाग द्वारा बिभिन्न जगहों से बिना  कागजात खनन पदार्थों को ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर चलान काट कर पुलिस को सूचित कर दिया। एसडीओ माइनिंग विभाग हरकंवल सिंह...
article-image
पंजाब

आप विधायक के ठिकानो पर सीबीआई के छापे : 40 करोड़ के बैंक फ्रॉड के मामले में

अमरगढ़ :   40 करोड़ के बैंक फ्रॉड के मामले में पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के यहां सीबीआई की रेड हुई है। गज्जनमाजरा अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आप के...
article-image
पंजाब

शिक्षित बेरोजगारों को अधिकतम ऋण देकर बैंक मजबूत हुए:-डिप्टी आयुक्त विकास हरबीर सिंह

होशियारपुर, 16 फरवरी ( मनजिंदर कुमार पेंसरा ) बैंकों को शिक्षित बेरोजगार युवाओं को विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के लिए उन्हें अधिक से अधिक ऋण प्रदान करना चाहिए।  यह...
Translate »
error: Content is protected !!