होशियारपुर से श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए बस को कैबिनेट मंत्री जिंपा ने दिखाई हरी झंडी

by

–  किया रवाना
– यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी वहन: ब्रम शंकर जिंपा
– कहा, धार्मिक स्थानों के दर्शनों से वंचित लोगों के लिए ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ साबित हो रही है वरदान
होशियारपुर, 06 फरवरी:
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए जाने वाली होशियारपुर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस व डी.एस.पी अमरनाथ भी मौजूद थे।
होशियारपुर से श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर कैबिनेट मंत्री जिंपा ने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से पंजाब वासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफर की सुविधा नि:शुल्क मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी, जिसमें उनके आने-जाने, ठहरने व खाने-पीने का सारा खर्चा शामिल है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब, श्री तलवंडी साबो श्री सालासर धाम, श्री खाटू श्याम जी, माता चिंतपूर्णी जी आदि स्थानों की यात्रा करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि माता वैष्णों देवी व अन्य तीर्थ स्थानों के लिए भी जल्द ही बसें रवाना की जाएंगी।
ब्रम शंकर जिंपा ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए सरकार की ओर से बेहतरीन प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिक आयु व आर्थिक तंगी के कारण पंजाब व भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की इस विशेष योजना के लिए वित्तिय वर्ष 2023-24 के दौरान 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

IIT-NEET की महंगी कोचिंग का खेल खत्म : सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए भगवंत मान सरकार का मास्टरप्लान तैयार

चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षा तंत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत की है। शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की है कि ‘पेस’ (PACE)...
article-image
पंजाब

लोगों को निशुल्क कानूनी सेवाओं प्रति जागरूक किया

गढ़शंकर: जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर के चेयरमैन कम तथा जिला सेशन जज मैडम अमरजोत भट्टी तथा सचिव कम सीजेएम मैडम अपराजिता जोशी के निर्देशों पर पीएलवी नरेंद्र कुमार पम्मा के नेतृत्व में विभिन्न...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के भौतिक और रासायनिक विज्ञान विभागों द्वारा संयुक्त रूप से ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया गया। इस दौरान इसरो की मुख्य उपलब्धियों और भारत के...
article-image
पंजाब

18 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या, मामला दर्ज

लुधियाना। लुधियाना में पैसों के लेनदेन के चलते 4 से 5 लोगों ने एक 18 वर्षीय युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। मारपीट के दौरान युवक का भाई भी चोटिल हुआ है।...
Translate »
error: Content is protected !!