51 नशे के इंजेक्शन, 68 ग्राम नशीला पदार्थ व 4 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ एक गिरफ्तार : एनडीपीएस के पहले दर्ज मामले में भी वाछिंत था आरोपी

by
गढ़शंकर, 6 फरवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने पहले दर्ज एनडीपीएस एक्ट तहत दर्ज मामले में वाछिंत भगोड़े को गिरफ्तार कर उसके पास से 51 नशे के इंजेक्शन, 68 ग्राम नशीला पदार्थ व 4 हजार रुपये की ड्रग मनी और दो मोबाइल फोन बरामद कर उसके खिलाफ
    मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ थाना गढ़शंकर बलजिंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के निर्देश व डीएसपी सतीश कुमार की अगुवाई में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस कर्मियों के साथ चैकिंग कर रहे थे । उस दौरान उन्होंने पैंसरिया मोहल्ला गढ़शंकर के पास ब्लैरो गाड़ी नंबर पब 24-डी -2593 को रोका  हरजिंदर कुमार पुत्र केदार नाथ निवासी चक्करोंता को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से तलाशी 51 नशे के इंजेक्शन, 68 ग्राम नशीला पदार्थ व 4 हजार रुपये की ड्रग मनी और दो मोबाइल फोन बरामद किए और ब्लैरो गाड़ी नंबर पब 24-डी -2593 को कब्जे में लेकर हरजिंदर कुमार पुत्र केदार नाथ के खिलाफ एक्ट 22-61-85 के तहत मामला दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी हरजिंदर सिंह थाना गढ़शंकर में दर्ज एफआईआर नंबर 20 तिथि 30-01-24  के केस में वांछित था। उन्हीनों बताया कि हरजिंदर सिंह के खिलाफ गढ़शंकर थाने में 14 मई, 2010 को धारा 302, 307, 148, 149 आईपीसी तहत एफआईआर नंबर 84 दर्ज है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बसती सैसियां में गंदे पानी के निजात के लिए आज नालियों का काम शुरू करवाया : ज्योति

गढ़शंकर: गांव बसती सैसियां में गलियों व नालियों के निर्माण काम शुरू करवाया जा चुका है। जिसके तहत लगातार निर्माण कार्य जारी है। यह जानकारी देते हुए गांव बस्ती सैसियंा के सरपंच जतिंद्र ज्योति...
article-image
पंजाब

डल्लेवाल में बिजली के लंबे कटों से ग्रामीण परेशान, पॉवरकॉम को सौंपा ज्ञापन

33 केवी बिजली घर लगाते समय कट न लगाने का हुआ था लिखित समझौता, ग्रामीणों ने पांच-छह महीनों से समस्या बढ़ने का लगाया आरोप गढ़शंकर। गांव डल्लेवाल में पिछले करीब पांच-छह महीनों से लग रहे...
article-image
पंजाब

लुधियाना में आप विधायक और पूर्व मंत्री की पत्नियां हारीं : फगवाड़ा में कांग्रेस एक नंबर पर तो जालंधर, पटियाला और अमृतसर में आप ने मारी बाजी

चंडीगढ़ : पंजाब के 5 नगर निगमों में मतदान के बाद अब नतीजे आ रहे हैं। लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु हार गईं। उन्हें आप के...
article-image
पंजाब

2000 करोड़ का जुर्माना पंजाब सरकार को : कचरे का उचित प्रबंधन नहीं किया

चंडीगढ़: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पंजाब सरकार पर ठोस और तरल कचरे का उचित प्रबंधन नहीं करने के मामले में 2 हजार करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने पंजाब को पर्यावरण संबंधी...
Translate »
error: Content is protected !!