₹50 हजार रिश्वत लेते SHO और गनमैन गिरफ्तार….. विजिलेंस की कार्रवाई

by

मोगा, 27 सितंबर। कोट ईसे खां थाना की SHO इंस्पेक्टर सुनीता रानी और उनके गनमैन पीएचजी गुरअवतार सिंह को फिरोजपुर विजिलेंस रेंज की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद रविवार को दोनों का फिरोजपुर सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

विजिलेंस के अनुसार, गांव नूरपुरा हकीमां निवासी राजविंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि थाना कोट ईसे खां में दर्ज एक मामले में उसे नामजद करने का डर दिखाकर गुरअवतार सिंह ने उससे एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 70 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता के मुताबिक, गुरअवतार पहले ही अलग-अलग तारीखों में उससे 20 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत संबंधी बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली थी और यह रिकॉर्डिंग विजिलेंस के समक्ष पेश की गई। इसके बाद विजिलेंस टीम ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाकर गुरअवतार सिंह को 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान गुरअवतार सिंह ने कथित तौर पर बताया कि यह रकम SHO इंस्पेक्टर सुनीता रानी को दी जानी थी। इसके बाद विजिलेंस टीम ने इंस्पेक्टर सुनीता रानी को भी गुरअवतार सिंह से रिश्वत की रकम हासिल करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस अधिकारी जगनदीप दीप ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में इंस्पेक्टर सुनीता रानी ने कहा, “ऑल इज वेल… न्यू चैप्टर ऑफ लाइफ इज स्टार्टेड।”

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में पंजाबी युवक की हत्या : घर के बाहर मारी गई चार गोलियां, गर्भवती है पत्नी

लुधियाना :  कनाडा में पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है जो लुधियाना जिले के गांव जंड का रहने...
article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा विशेष मेडिकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा आज अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में निशुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डा अवतार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस...
article-image
पंजाब

Eid inspires us to harbour

Eid brings happiness for every Indian Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 28 :  Today, here at the Eidgah, the Eid-ul-Adha Bakrid namaz was offered by Muslims in large numbers. Khurshid Ahmed, the president of the Intizamia Jama...
article-image
पंजाब

कार से 2 कोरड़ 13 लाख रुपए कैश बरामद, रिपोर्ट दर्ज :  बड़ी रकम को लेकर परिवार के पास कोई नहीं था दस्तावेज 

खन्ना :   खन्ना पुलिस ने एक गाड़ी से करोड़ों रुपए बरामद किए हैं। नेशनल हाईवे पर प्रिसटाइन मॉल के पास लगाए गए नाके पर पुलिस ने एक कार से 2 कोरड़ 13 लाख रुपए...
Translate »
error: Content is protected !!