नए साल के अवसर पर नगर निगम में हुआ हवन – सांसद डा. राज कुमार, विधायक जिंपा, डिप्टी कमिश्नर व मेयर ने की शिरकत

by

नगर निगम के पदोन्नत हुए कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र भी सौंपे

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  नगर निगम होशियारपुर में नव वर्ष के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक ब्रम शंक, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व मेयर सुरिंदर कुमार ने हवन में हिस्सा लिया व शहरवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-शांति की कामना की। सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि नए साल की शुरुआत इस तरह के आध्यात्मिक और सकारात्मक आयोजन से होना शुभ संकेत है। यह कार्यक्रम न केवल शहरवासियों के सुख-शांति के लिए प्रेरणा है, बल्कि नगर निगम के कार्यों में पारदर्शिता और समर्पण को भी दर्शाता है। हवन का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा प्रयास है, जो सामूहिक शक्ति और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों के कारण होशियारपुर शहर का विकास तेज गति से हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार और उनकी ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम द्वारा नव वर्ष के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन न केवल आध्यात्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं। इस हवन के माध्यम से यह संकल्प लिया जा रहा है कि हम सभी मिलकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाएंगे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर का विकास उनकी प्राथमिकता है, और इसके लिए राज्य सरकार नगर निगम के साथ मिलकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों की मेहनत और योगदान को सराहा और कहा, नगर निगम के सफाई कर्मचारी और अधिकारी शहर के असली हीरो हैं, जो दिन-रात मेहनत करके होशियारपुर को चमकदार और व्यवस्थित बनाए रखते हैं।

हवन के पश्चात सांसद चब्बेवाल व विधायक जिंपा ने नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को नए साल की शुभकामनाएं दी और उन्हें उनके समर्पण और प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी शहरवासियों से आग्रह किया कि वे सफाई और विकास के कार्यों में सक्रिय योगदान दें और होशियारपुर को एक आदर्श शहर बनाने में मदद करें।

नगर निगम कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर ने जानकारी दी कि इस अवसर पर सफाई सेवकों और अन्य कर्मचारियों के योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें पदोन्नति दी गई। इनमें 8 सफाई सेवकों को सफाई मेट के रूप में पदोन्नति दी गई। 3 सफाई सेवकों को अस्थायी सफाई मेट के रूप में तैनात किया गया। 3 कर्मचारियों को सैनिटरी सुपरवाइजर के रूप में प्रमोट किया गया। 1 कर्मचारी को दफ्तरी के पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नत कर्मचारियों को सांसद चब्बेवाल व विधायक ब्रम शंकर जिंपा की ओर से पदोन्नती पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख, को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, संयुक्त कमिश्नर संदीप तिवारी, पार्षद बलविंदर कुमार, पार्षद जसवंत राय, पार्षद आशा दत्ता, पार्षद मोहित सैनी, पार्षद रजनी डडवाल, लवकेश ओहरी, बलविंदर कौर, राजेश्वर दयाल बब्बी, मीना कुमारी, अशोक मेहरा, नरिंदर कौर, हरविंदर सिंह, विजय कुमार अग्रवाल, दविंदर कौर मान के अलावा अन्य वार्डों के पार्षदों के अलावा नगर निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों और यूनियन प्रतिनिधियों भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव हरजीयाना के दो दर्जन लोगों ने आप मे शामिल हुए

गढ़शंकर – 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी सरगर्मियां तेज कर दी है और उनके नेता गांवो में लोगों को अपनी पार्टी को समर्थन देने के लिए जनसंपर्क अभियान...
article-image
पंजाब

जरुरतमंद दिव्यांगजनों को नि: शुल्क 37 मोटोराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित किए : अपनीत रियात

सोनालिका की ओर से इस प्रोजैक्ट में 4,56,000 रुपए का दिया गया आर्थिक सहयोग होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी अपनीत रियात ने आज जिला रैड क्रास कार्यालय में जरुरतमंद दिव्यांगजनों को...
article-image
पंजाब

एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल ने गांव बीनेवाल में ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

गढ़शंकर।  एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल ने स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर गांव बीनेवाल में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।  समागम में बतौर मुख्यातिथी बाबा शिंदा शामिल हुए। इस  दौरान एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल...
article-image
पंजाब

MP Sees Off Sant Niranjan

Highlights Upcoming State-Level Celebrations of Guru Ravidas Ji’s Birth Anniversary Jalandhar/Daljeet Ajnoha /Jan.29 : A massive gathering of devotees thronged Jalandhar City Railway Station today as Sant Niranjan Das, head of Dera Sachkhand Ballan,...
Translate »
error: Content is protected !!