अंतरराज्यीय नाकों से अब तक 40 लाख रुपए से ज्यादा की रिकवरी, चैकिंग के दौरान 3092 क्विंटल लाहन बरामद कर की जा चुकी है नष्ट

by

जिला चुनाव अधिकारी व एस.एस.पी ने अंतरराज्यीय नाकों की चैकिंग की
नाके पर तैनात पुलिस, अर्ध सैनिक बलों व एक्साइज विभाग की टीमों का हौंसला बढ़ाते हुए चौकसी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश
आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन को यकीनी बनाने के लिए जिले में 45 फ्लाइंग स्कवॉयड टीमें है तैनात
होशियारपुर गढ़शंकर, 02 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात व एस.एस.पी श्री ध्रुमन एच. निंबाले ने आज संयुक्त तौर पर जिले के अंतरराज्यीय नाकों की दौरा कर चैकिंग की समीक्षा की। इस दौरान जहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों, अर्ध सैनिक बलों व आबकारी विभाग की टीमों की हौंसल आफजाई की वहीं उन्हें चौकसी से ड्यूटी करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जेजों, महिंदवानी नाकों का दौरा किया।
डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने बताया कि जिले में सुचारु व पारदर्शी तरीके से विधान सभा चुनाव करवाने के लिए जहां पूरे जिले में पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं वहीं फ्लाइंग स्कवॉयड, स्टैटिकल सर्विलेंस टीमों के अलावा चुनाव में प्रयोग होने वाली अवैध शराब को रोकने के लिए आबकारी विभाग की टीमें भी दिन रात काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सात विधान सभा क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन को यकीनी बनाने के लिए 45 फ्लाइंग स्कवायड टीमें तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि फ्लाइंग स्कवायड शिफ्टों के आधार पर 24 घंटे काम कर रही है ताकि जिले में विधान सभा चुनावों को सुचारु रुप से करवाया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने बताया कि जिले में जिला पुलिस व पैरा मिलेट्री फोर्स की ओर से संयुक्त रुप से 12 अंतराज्यीय नाके लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनावों के दौरान लगाए गए नाकों से 40 लाख रुपए से ज्यादा की रिकवरी की गई। इसके अलावा अलग-अलग चैकिंग के दौरान 3092 क्विंटल लाहन बरामद कर नष्ट करवाई जा चुकी है। पिछले दिनों 28 व 29 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में हिमाचल पुलिक के साथ और दरिया ब्यास किनारे मंड के इलाके में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की ओर से गहन छापेमारी की गई। इस दौरान 1,46,640 किलो लाहन बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस दौरान 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी से लेकर अब तक आबकारी विभाग की टीमों ने 246 बोतलें देसी, 1557 अंग्रेजी, 86 लीटर अवैध शराब आबकारी विभाग की अलग-अलग टीमों की ओर से पकड़ी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विश्व साइकिल दिवस पर चंडीगढ़ प्रशासन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 3 जून। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज चंडीगढ़ प्रशासन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा सतत परिवहन को बढ़ावा देने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बड़ा खेला होगा पंजाब की राजनीती में ! नवजोत सिद्धू भाजपा में होंगे शामिल : कयासों का बाजार गर्म-

नई दिल्ली । पंजाब की राजनीति में बड़ा खेला होने की संभावना है। कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में नवजोत...
article-image
पंजाब

नशा तस्करी का बड़ा खुलासा : 6 किलो हेरोइन और 6 किलो आईसीई बरामद

अमृतसर: काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने नशा तस्करी से जुड़े एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 6 किलो हेरोइन और 6 किलो आईसीई (क्रिस्टल मेथामफेटामाइन) बरामद की गई है। यह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस थाने में लड्डू बंटे, पति पत्नी ने एक दूसरे को पहनाई बरमाला, एसएचओ ने दिया शगुन, पति पत्नी मे एसएचओ मीना कुमारी ने 4 घंटे में करवाया समझौता, एक साल से चल रहा था दौनो में झगड़ा

एक वर्ष से चल रहा था झगड़ा,  पहली ही कोंस्लिंग में विवाद खत्म किया। मोनिका भारद्वाज (माहिलपुर ) शादी के बाद अक्सर पति पत्नी के आपसी रिस्ते खराब होना तो आम बात होती जा...
Translate »
error: Content is protected !!