अंतरराष्ट्रिय स्पीड बॉल चैंपियनशिप पोलैंड के लिए चयनित खिलाडियों को किया सम्मानित

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्पोर्ट्स स्पीड बाल एसोशिऐशन‌ आफ इंडिया की ओर से दादा धर्मशाला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय पोलैंड स्पीड बॉल चयन परीक्षण एंवम ट्रेनिंग कैंप महा सचिव विशाल सिंह के नेतृत्व में करवाया गया। इस चयन परीक्षण एंवम कैंप में अलग अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और महा सचिव विशाल सिंह ने कहा कि इस चयन परिक्षण एंवम ट्रेनिंग कैंप में अच्छा प्रर्दशन करने वाले खिलाडी इंटरनेशनल स्पीड बॉल चैपियनशिप पोलैंड में भाग ले गए। इस चयन परीक्षण में पंजाब के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया । युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने स्पीड बॉल पंजाब के चयनित खिलाडी मनदीप सिंह,गुरवीर सिंह, गुरताज सिंह,लक्ष्य, अरूणदीप सिंह, साहिबदमन सिंह, परविंदर सिंह, मनजीत सिंह,रेहान वालिया, जसपिंदर सिंह, सुखपाल सिंह, हरविंदर सिंह, जगदीप सिंह को बधाई दी और प्रमाण पत्र देते हुऐ कहा कि ऐसे ही इंटरनेशनल स्पीड बॉल चैपियनशिप पोलैंड में भी अच्छा प्रर्दशन करके अपने पंजाब देश का नाम रोशन करना। उन्होंने आज की नौजवान पीढ़ी को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल नौजवानों को आगे बढने के अवसर दे रहे हैं। खेलों में करियर बनाने के लिए नौजवानो मे मेहनत लगन होनी बेहद जरूरी है। खेलों में करियर बनाना आसान‌‌ नहीं है। इसके लिए समर्पण का भाव होना चाहिए। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, सुखदीप सिंह बाजवा, लवप्रीत, अवधेश कुमार, हरदीप सिंह आदि थे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lali Bajwa Expands District Urban

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 11 : In a significant move to strengthen the party organization, Shiromani Akali Dal’s district president, urban and senior vice-president Jatinder Singh Lali Bajwa has expanded the district-level urban organization. On this...
article-image
पंजाब

जबरन वसूली और लूटपाट करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का जालंधर पुलिस ने किया भंडाफोड़ : गिरोह फर्जी एक्सीडेंट कर लोगों से पैसे वसूलता था पैसे

जालंधर  :   जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को लोगों से जबरन वसूली, धमकी देने और लूटपाट करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवान वाल्मीकि पर टिप्पणी का मामला : आज तक की एंकर अंजना ओम कश्यप और ग्रुप चेयरमैन अरुण पुरी के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज

चंडीगढ़ : भगवान वाल्मीकि जी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आज तक न्यूज़ चैनल की एंकर और मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप, इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी और...
Translate »
error: Content is protected !!