पुलिस ने 16 किलो हेरोइन की बरामद….पाकिस्तान से आती थी खेप, 2 ग्रिफ्तार

by

तरनतारन। पाकिस्तान बैठे समग्लरों से राबता बनाकर हेरोइन की खेप मंगवाकर राज्य भर में सप्लाई करने वाले अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर नाकाबंदी दौरान गिरफ्तार किया गया।

थाना सदर में केस दर्ज करके तस्करों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि पाक से जुड़े बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि सीआईए स्टाफ प्रभारी प्रभजीत सिंह ने एसपी रिपुतपन सिंह, डीएसपी सुखबीर सिंह संधू की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित गांव खब्बे डोगरा के पास नाका लगा रखा था।

खुफिया सूचना के आधार पर स्विफ्ट कार (पीबी 08 डीजी 0128) को रोक कर तलाशी ली गई। कार में सवार दो लोगों से 16 किलो हेरोइन की खेप मिली। जिनकी बाद में पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू पुत्र अजीत सिंह निवासी रइया, हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ध्यानपुर (अमृतसर) के तौर पर हुई।

एसएसपी ग्रेवाल ने बताया कि दोनों तस्करों ने कबूल किया है कि पाक बैठे समग्लरों से व्हाट्सएप के माध्यम से उक्त तस्कर राबता बनाते थे। जिसके बाद सरहद पार से ड्रोन की आमद होती थी। निर्धारित स्थान पर फैंकी गई हेरोइन की खेप को उठाकर राज्य भर में सप्लाई की जाती थी। उक्त गिरोह के साथ जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाया जा रहा है। इस मौके एसपी रिपुतपन सिंह, डीएसपी सुखबीर सिंह संधू, सीआइए स्टाफ प्रभारी प्रभजीत सिंह, कुलवंत सिंह विर्क मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जंगलात वर्कर्स यूनियन द्वारा वन मंडल कार्यालय समक्ष धरना लगाया

गढ़शंकर, 14 जुलाई: जंगलात वर्कर्स यूनियन द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष अमरीक सिं के नतृत्व में  वन मंडल कार्यालय शहीद भगत सिंह एट गढ़शंकर के समक्ष धरना लगाया गया। धरने सबंधी जानकारी देते जत्थेबंदी के मंडल...
article-image
पंजाब

अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतलुज ब्यास टाइम। चंडीगढ़ :  पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया...
article-image
पंजाब

मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी : निकास कुमार

स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम नए मतदाताओं को दिए मतदाता पहचान पत्र दिए व युवा मतदाताओं को किया सम्मानित होशियारपुर, 25 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार :देवेन्द्र कुमार, सहायक रजिस्ट्रार, कोआप्रेटिव तथा मार्केटिंग सोसायटीज, ब्लाक दसूहा, होशियारपुर

होशियारपुर, 10 अक्तूबर पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने आज देवेन्द्र कुमार, सहायक रजिस्ट्रार, कोआप्रेटिव तथा मार्केटिंग सोसायटीज, ब्लाक दसूहा जिला होशियारपुर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। विजिलैंस ब्यूरो...
Translate »
error: Content is protected !!