अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

सतलुज ब्यास टाइम। चंडीगढ़ :  पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक सुखबीर सिंह बादल बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने मोहाली पहुंचे थे, लेकिन रास्ते में पंजाब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इस दौरान कई कई अन्य वरिष्ठ अकाली नेता भी उनके साथ हैं।
हिरासत के दौरान सुखबीर बादल और पुलिस के बीच बहस भी देखने को मिली। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान मीडिया को भी कोर्ट परिसर से दूर रखा गया और किसी को भी भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
कोर्ट के बाहर माहौल तनावपूर्ण :  सुखबीर बादल को पंजाब पुलिस की बस में बिठाया गया। उनके साथ बंटी रोमाना और सिकंदर सिंह मलूका भी हैं। बता दे कि विजिलेंस की टीम बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर मोहाली कोर्ट पहुंची है। वहीं इस दौरान कोर्ट के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ED कार्रवाई के बीच संजीव अरोड़ा की कंपनी का पलटवार : हर फोन का IMEI वेरिफाई हुआ ..एक्सपोर्ट पूरी तरह असली

पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े परिसरों पर ED की कार्रवाई अब सिर्फ कानूनी जांच का मामला नहीं रह गई, बल्कि यह बड़ा राजनीतिक और जनभावना का मुद्दा बन चुकी है. अब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तालाब में डूबने से तीन बच्‍चों की मौत : मचा कोहराम,

रोहित जसवाल ।  बंगाणा की बल्ह पंचायत में रविवार को एक दुखद हादसा हुआ। छपरोह खड्ड  में दो सगी बहनों सहित तीन स्कूली छात्राओं की खड्ड में डूबने से जान चली गई। वहीं, इस...
article-image
पंजाब

टूटी सड़कें न बनने पर लोगों ने लगाया पक्का धरना 9वे दिन भी जारी

माहिलपुर – माहिलपुर, जेजों व कोटफातुही इलाके के दर्जनों गांवों के लोगों ने जेजों से माहिलपुर, माहिलपुर से कोटफातुही, कोटफातुही से मेहटियाना व गढ़शंकर से झुंगिया बीत की टूटी सड़कों की सरकार द्वारा समय...
article-image
पंजाब

10 साल में 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ : हिमाचल प्रदेश को 9,000 करोड़ रुपये नहीं दे सके – राहुल गांधी

नाहन  : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 साल में 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया, लेकिन वह पिछले साल मॉनसून...
Translate »
error: Content is protected !!