उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर में फोरलेन निर्माण से हुए नुकसान का लिया जायजा : बोले ….आपदा प्रबंधन हेतु पंचायत स्तर पर विशेष कमेटियों का गठन 

by

एएम नाथ। शाहपुर :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार सुबह शाहपुर क्षेत्र में पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के चलते हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया।


सुबह 7 बजे उन्होंने सबसे पहले रैत क्षेत्र में ओवरब्रिज के समीप प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर 6, बंदला ब्रिज और 39 मील क्षेत्र में नुकसान का जायजा लिया।
स्थानीय विश्राम गृह में उन्होंने एनएचएआई, निर्माण कंपनी व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तार से स्थिति की समीक्षा की और प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर आंकलन कर शीघ्र विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
पठानिया ने बताया कि शाहपुर, सारनू, द्रम्मण और 39 मील जैसे प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान के अनुसार रिलीफ मैनुअल के तहत उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी विस्तृत चर्चा की है, और मुख्यमंत्री ने मुआवजे को लेकर सहमति जताई है।
उन्होंने आपदा के समय सड़कों की बहाली व राहत कार्यों में तत्परता से कार्य करने वाले सभी विभागों और कर्मचारियों का आभार जताया।
शाहपुर प्रदेश का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बना है, जहां पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन हेतु विशेष कमेटियों का गठन कर उनके संपर्क नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। उन्होंने बताया कि निचली सिंहवा से लेकर राजोल तक फोरलेन का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, प्रशासन और जनप्रतिनिधि हर परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं।


इस मौके पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, बीडीओ रैत, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अंकज सूद, जल शक्ति विभाग के कैप्टन अमित डोगरा, थाना प्रभारी करतार ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम चंबियाल, पूर्व उप प्रधान अश्वनी चौधरी, मुनिष पटियाल, कर्ण पठानिया, तनुज महाजन सहित अनेक अधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला के लिए बनेगा व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान : डीसी ने संबंधित विभागों को 26 मार्च तक प्रस्ताव सौंपने के दिए निर्देश

ऊना, 21 मार्च। ऊना जिला के लिए एक व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान बनाया जाएगा। इसमें सड़कों को सुरक्षित तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने को लेकर कार्ययोजना होगी। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव को लेकर उठा पटक और सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री कहते हैं पूरे स्टेट में सड़कें टूटी हैं तो मंत्री रहते हैं मात्र 15 सड़कें रिस्टोर होना बाकी पंचायत चुनाव टालने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव महीने की 21 तारीख को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड सेफ्टी नियमों का शत प्रतिशत पालन करने का किया आह्वान :

विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की भी दी जानकारी चम्बा (पांगी), 24 नवम्बर : आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने आज राजकीय महाविद्यालय पांगी में रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बच्चों के बीच पहुंच कर उनसे अपनत्व के साथ घुल-मिल गए DC जतिन लाल : बच्चों संग खूब हंसी ठिठोली की, गप्पें लड़ाईं और बातों बातों में उन्हें जीवन के कई सबक और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी

2 नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का किया लोकार्पण ऊना, 28 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को हरोली उपमंडल के तहत पंडोगा-1 और पंडोगा-3 में स्थापित नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन...
Translate »
error: Content is protected !!