अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की पूरी श्रृंखला का भंडाफोड़ : एनसीबी ने दो अफगान नागरिकों सहित 16 लोगों को किया गिरफ्तार

by

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने पंजाब के लुधियाना से चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की पूरी श्रृंखला का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने दो अफगान नागरिकों सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और लगभग 60 किलोग्राम वर्जित सामान और कुछ गोला बारूद बरामद किया गया है।
एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (उत्तरी क्षेत्र) ज्ञानेश्वर सिंह ने एक बयान में कहा कि सिंडिकेट का भंडाफोड़ लगभग 1.5 महीने की अवधि में किया गया था और इसका संबंध शाहीन बाग (दिल्ली) और मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से है। उन्होंने कहा कि नवीनतम मामले में जांच नवंबर के मध्य में शुरू हुई जब एनसीबी के चंडीगढ़ जोनल ब्यूरो ने लुधियाना में स्थित दो अवैध हेरोइन प्रसंस्करण लैब का भंडाफोड़ किया, जो दो अफगान कैमिस्ट द्वारा चलाए जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट अफगानिस्तान, पाकिस्तान आदि देशों और भारत के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है। इस लुधियाना समूह से जुड़े 60 से अधिक बैंक खातों को अब तक नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के प्रावधानों के तहत फ्रीज कर दिया गया है। इस ऑपरेशन के दौरान लगभग 60 किलोग्राम हेरोइन और अन्य संदिग्ध ड्रग्स और 31 गोलियां एनसीबी ने बरामद की हैं। एनसीबी ने कहा कि इस ड्रग्स सिंडिकेट के गुर्गों द्वारा खरीदी गई लगभग 30 संपत्तियों की पहचान की गई है और एजेंसी द्वारा उन्हें जब्त किया जाएगा। सिंह ने कहा कि आरोपियों द्वारा पंजाब में चलाए जा रहे कुछ नाइट क्लबों और रेस्तरांओं का कारोबार एनसीबी की जांच के दायरे में है। सिंह ने कहा कि इसके अलावा, इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के कई अन्य फ्रंट व्यवसायों जैसे शराब की दुकानों, चावल मिल, घी व्यवसाय और प्रतिष्ठित ब्रांडों की विभिन्न एजेंसियों और उनके सहयोगियों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है।
एजेंसी ने अप्रैल 2022 में, दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग से लगभग 50 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी और भारत-अफगान ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के लिए लगभग छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हत्या का दूसरा अरोपी गगनदीप गढ़शंकर से ग्रिफतार : रजिंद्र कुमार उर्फ रवि की हत्या गुत्थी हरोली पुलिस ने सुलझाई

गढ़शंकर : गांव डल्लेवाल के रजिंद्र कुमार उर्फ रवि की सात अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर जयचंद के जंगल में तेजधार हथियारों से पत्थरों से हमला कर की हत्या की गुत्थी को...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पांच युवक बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

एएम नाथ । देहरादून : अंतरतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से प्रशिक्षण पूरा कर देश की रक्षा की शपथ लेते हुए हुए शनिवार को हिमाचल के पांच युवा अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन...
article-image
पंजाब

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड मेंबरों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव : पंजाब में फिर गरमाई राजनीति

नई दिल्‍ली. केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में दो अहम पदों की नियुक्ति के नियमों में बदलाव का अधिसूचना जारी कर दी है. इसके बाद से पंजाब की राजनीति गरमा गई है....
Translate »
error: Content is protected !!