शिलाई व भरमौर विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाता लिंग अनुपात में उल्लेखनीय वृद्धिः नंदिता गुप्ता

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने जानकारी दी है कि विभाग के विशेष प्रयासों से पिछले 45 दिनों में शिलाई और भरमौर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में महिला मतदाता लिंग अनुपात बढ़ा है। दोनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो में महिला मतदाता लिंग अनुपात में एक उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो इतने कम समय में पहली बार देखा गया है।
उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियांे-2025 के अन्तिम प्रकाशन के बाद प्रदेश का महिला मतदाता लिंग अनुपात 981 था। प्रदेश के अन्य सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो में महिला लिंग अनुपात 900 से अधिक है जबकि राज्य स्तर पर 59-शिलाई विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का लिंग अनुपात 820 के साथ सबसे कम और 02-भरमौर का 930 के साथ दूसरा सबसे कम लिंग अनुपात रहा।
उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला का महिला लिंग अनुपात 921 था जबकि चंबा जिला का महिला लिंग अनुपात 974 था। महिला मतदाता लिंग अनुपात में सुधार करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्य योजना तैयार की गई जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि वे पंचायत सचिव द्वारा तैयार किये गए परिवार रजिस्टर के साथ मतदाता सूची का प्रति-परीक्षण आधार पर करके छूटे हुईं पात्र महिला मतदाताओं की सूची सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध करवाएं ताकि छूटी हुई मतदाताओं का पंजीकरण किया जा सके। यह प्रक्रिया शिलाई विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में आरम्भ की गई जिसमें परिवार रजिस्टर के साथ मतदाता सूची का प्रति-परीक्षण कार्य जून महीने में किया गया। छुूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है । बी.एल.ओ ने उन मतदाताओ से भी टेलीफोन पर संपर्क किया जो शिक्षा और रोजगार के कारण अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर हैं। जिन मतदाताओं का नाम शिक्षा और रोजगार के स्थान पर निर्वाचक नामावली में पंजीकृत नही था, उनसे आफनलाइन फार्म-6 भरने को कहा गया। उचित सत्यापन के बाद उन्हें निर्वाचक नामावली में शामिल किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी सन्दर्भ में उन्होंने स्वयं 04 व 05 जून, 2025 को शिलाई विधान विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया और मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को महिला मतदाता लिंग अनुपात में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता लिंग अनुपात में सुधार के इस विशेष अभियान की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रेषित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
नंदिता गुप्ता ने बताया कि इन सभी विशेष प्रयासों से पिछले 45 दिनों में शिलाई और भरमौर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में महिला मतदाता लिंग अनुपात बढ़ा है। इन दोनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो में महिला लिंग अनुपात में एक उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो इतने कम समय में पहली बार देखा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने किया बलाचौर विधानसभा हलके के अलग-अलग गांवों का दौरा : कांग्रेस ने की है हमेशा विकास की राजनीति, सरकारी दावों का असर जमीनी स्तर पर भी दिखना चाहिए –मनीष तिवारी

बलाचौर, 24 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों रायपुर नंगल और सूरापुर का दौरा किया गया। जहां उन्होंने जनसभाओं को सम्बोधित...
article-image
पंजाब

2 KG हेरोइन और 3 पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार : अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमृतसर : अमृतसर पुलिस ने सरहद पार से नशीला पदार्थ और हथियार मंगवाकर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से करीब 2...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में BJP का ‘बंगाल मॉडल : क्राइम, करप्शन और चिट्टा को बनाएगी प्रमुख चुनावी मुद्दा, AAP-कांग्रेस के गढ़ में सीधे मुकाबले की तैयारी

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की रणनीति में पश्चिम बंगाल और दिल्ली के हालिया चुनावी अनुभवों से सीख लेते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ मैडिकल बोर्ड भी बैठेगा : विश्व रेडक्राॅस दिवस पर बंगाणा के डुमखर में होगा कार्यक्रम 8 मई को

तैयारियों को लेकर ज़िला रेडक्राॅस सोसाइटी की बैठक आयोजित ऊना 1 मई: विश्व रेडक्राॅस दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह 8 मई को बंगाणा उपमण्डल के अन्तर्गत आईटीआई डुमखर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!