राज्यपाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ : डीसी मुकेश रेपसवाल

by

चंबा का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 27 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
राज्यपाल के तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राज्यपाल 26 जुलाई (शनिवार) को सायः डलहौजी पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह में रहेगा।
27 जुलाई को राज्यपाल सुबह 10 बजे श्री लक्ष्मी नारायण जी को मिंजर अर्पित करने के पश्चात 11 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2025 का विधिवत शुभारंभ करेंगे तथा दोपहर बाद 3.30 बजे बचत भवन में आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल सांय 8.30 बजे रिस्पांसिबल टूरिज्म मीट तथा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के तहत सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।
राज्यपाल 28 जुलाई को सुबह 7 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जाएंगे।
वह सुबह 8.30 बजे चंबा से खज्जियार के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सामुदायिक पर्यटन गांव पुखरी जाएंगे।
राज्यपाल दोपहर बाद खज्जियार से पठानकोट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवंत मान के जन्म दिवस पर आप के गढ़शंकर के वलंटियरों ने आम का बृक्ष लगाया

गढ़शंकर: वातावरण बचाओ कमेटी गढ़शंकर दुारा शुरू की गई मुहिंम तहत आम आदमी पार्टी गढ़शंकर के नेताओं ने आम आदमी पार्टी के पंजाब के अध्यक्ष सांसद भगवंत सिंह मान के जन्म दिवस पर आम...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में होने वाले सीपीएम के राजनीतिक सम्मेलन को माकपा सचिव कामरेड सीता राम येचुरी करेंगे संबोधित

गढ़शंकर । शहीद भगत सिंह और उनके साथियों की पुण्यतिथि के अवसर पर, स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर और महान कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की जयंती के अवसर पर,...
article-image
पंजाब

सांसद मालविंदर सिंह कंग ने किया हलका गढ़शंकर की मंडियों का दौरा

गढ़शंकर, 9 अक्तूबर : आनंदपुर साहिब के सांसद  मालविंदर सिंह कंग ने आज हलका गढ़शंकर की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा कर धान की खरीद का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी को सौंपा : पंजाब निर्माण यूनियन गढ़शंकर ने डिप्टी स्पीकर को मांगपत्र को देने के लिए

गढ़शंकर – पंजाब निर्माण यूनियन गढ़शंकर ने राज्य प्रधान कामरेड गंगाप्रसाद के दिशा निर्देश पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी को मांगपत्र मुख्यमंत्री पंजाब को देने के लिए उनके ओएसडी चरनजीत...
Translate »
error: Content is protected !!