अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला में दिखा लोक आस्था और संस्कृति का संगम : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया पारंपरिक मिंजर शोभायात्रा का नेतृत्व, अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का भव्य समापन

by

रावी में मिंजर विसर्जन के साथ संपन्न हुआ चंबा का ऐतिहासिक उत्सव

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रावी नदी में मिंजर अर्पित कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

हजारों लोगों की मौजूदगी में निकली भव्य पारंपरिक शोभायात्रा

एएम नाथ। चंबा :  चंबा का ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला रविवार को पारंपरिक आस्था, सांस्कृतिक वैभव और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अखंड चंडी पैलेस से मंजरी गार्डन तक निकाली गई पारंपरिक मिंजर शोभायात्रा का नेतृत्व किया। इसके उपरांत उन्होंने प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए रावी नदी में ‘मिंजर’ का विधिवत विसर्जन किया तथा प्रदेश और देश में शांति, समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की।
सप्ताहभर चले इस अंतरराष्ट्रीय मेले के अंतिम दिन पूरे चंबा शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में स्थानीय देवी-देवताओं की भव्य पालकियां श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहीं। मुख्यमंत्री स्वयं शोभायात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ पैदल चले। इस दौरान सांस्कृतिक दलों ने लोकनृत्य और लोकसंगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक चंबयाली वेशभूषा में सजे महिला एवं पुरुष, बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक, पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते कलाकार तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के दल शोभायात्रा की शोभा बढ़ाते रहे। पूरे आयोजन ने चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत की।
रावी नदी तट पर आयोजित पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री ने लाल वस्त्र में बंधे नारियल, मौसमी फल, सिक्के तथा मिंजर को विधिवत रावी नदी को अर्पित किया। मान्यता है कि यह परंपरा अच्छी फसल, खुशहाली और जनकल्याण की कामना का प्रतीक है। श्रद्धालुओं ने भी बड़ी संख्या में इस अनुष्ठान में भाग लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।
समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, अमित भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। हजारों स्थानीय लोगों और पर्यटकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ यह आयोजन एक बार फिर चंबा की धार्मिक, सांस्कृतिक और लोक परंपराओं की समृद्ध विरासत का साक्षी बना।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्रा.लि. शिमला में भरें जाएंगे 160 पद

ऊना, 16 फरवरी – मैसर्ज़ इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट, लिमिटेड शिमला द्वारा 160 पद (नियमित) अधिसूचित किए गए हैं जिसमें 130 पद सिक्योरिटी गार्ड और 30 पद सुपरवाइज़र के शामिल हैं। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बद्दी में उत्साह और धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

बीबीएन, 5 जून (तारा) : गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, जुड़ीकला (बद्दी) में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और...
हिमाचल प्रदेश

निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित : आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च

एएम नाथ। चंबा : जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत निदेशालय, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला चम्बा में कुल 4 लाख 1 हजार 168 मतदाता अंतिम प्रकाशन के बाद पंजीकृत :फोटोयुक्त मतदाता सूची-2024 अंतिम रूप से प्रकाशित – DC अपूर्व देवगन

12 जनवरी तक नि:शुल्क की जा सकती है नाम पंजीकरण की पुष्टि एएम नाथ। चम्बा, 8 जनवरी : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार...
Translate »
error: Content is protected !!