अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में युवाओं के लिए सेना भर्ती बारे स्टॉल स्थापित

by

एएम नाथ। चम्बा : आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस पालमपुर द्वारा चंबा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में युवाओं के लिए सेना भर्ती से संबंधित एक स्टॉल लगाया गया है। यह स्टॉल 26 जुलाई से 03 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस स्टॉल को स्थापित करने में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा का भी महत्वपूर्ण सहयोग है। यह जानकारी उपनिदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस स्टॉल के माध्यम से युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है, जिससे सेना में भर्ती होने के लिए वे अपने भविष्य की तैयारी को और बेहतर ढंग से कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह पहल युवाओं को सेना में सेवा करने के लिए प्रेरित करने और उनके करियर को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस पालमपुर और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की यह संयुक्त पहल न केवल युवाओं को अवसर प्रदान करेगी, बल्कि राष्ट्र सेवा के प्रति उनकी जागरूकता और उत्साह को भी बढ़ाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत ने दुनिया को अपना संदेश दे दिया है, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा : जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए देश की पराक्रमी सेनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत खींच लाई 1100 किमी दूर – 28 साल के टूरिस्ट को : जान से ज्यादा सेल्फी प्यारी…

रोहित जसवाल।  केलांग : हिमाचल प्रदेश में घुमने आ रहे टूरिस्ट अपनी गलती की वजह से जान गंवा रहे हैं. ताजा मामला लाहौल स्पीति का है । जहां पर कोकसर के पास एक युवा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को मात देने वाले प्रवेश वर्मा MP के हैं दामाद : सास विधायक तो ससुर पूर्व केंद्रीय मंत्री, ससुराल मना जीत का जश्न

धार। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल को 3 हजार से ज्यादा वोटों से पटकनी दी है। जिसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे पर पुलिस की बेमिसाल करवाई : चिट्टा तस्करी में पुलिस कर्मी, सरकारी चालक और फोटोग्राफर सहित 7 गिरफ्तार

एएम नाथ । पालमपुर :  हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करों पर पुलिस का एक्शन जारी है. कांगड़ा पुलिस ने अब सात लोगों को गिरफ्तार किया है. अहम बात है कि गिरफ्तार चिट्टा तस्करी की...
Translate »
error: Content is protected !!