अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड  पौंग बांध झील में 4900 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी

by
 तलवाड़ा
अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड पौंग बांध झील के आसपास में प्रवासी पक्षियों का बर्ड फ्लू से मरने का सिलसिला चाहें 20वें दिन मे भी चाहे  लगातार जारी रहा है लेकिन पिछले गुज़रे करीब पांच दिनों से यह क्रम दिन प्रति दिन काफी अधिक संख्या में घटता ही जा रहा है। जो कि हिमाचल प्रदेश के सहित पडोसी राज्य पंजाब प्रदेश के लिए भी एक बहुत ही अच्छी बात है। इस दौरान वन्य जीव प्राणी विभाग के पीसीसीएफ अर्चना शर्मा व डीएफओ राहुल एम रेहाने के द्वारा जारी सुचना के अनुसार अभी तक अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड  पौंग बांध झील में 4900 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है ओर धीरे-धीरे बर्ड फ्लू कंट्रोल में आ रहा है।इस दौरान 28 दिसम्बर 2021को शुरू-शुरू में इस अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड पौंग बांध झील के आसपास में सैकड़ों से हजार की संख्या  प्रवासी पक्षी बर्ड फ्लू से मौत हो रही थी। लेकिन अब 11 जनवरी से विदेशों से यहाँ हर वर्ष आने वाले प्रवासी पक्षियों के मृतक अवस्था में मिलनें की संख्या अब दो अंकों में ही सिमट कर रह  गई हैं। शनिवार को 26 प्रवासी पक्षियों की मौत हुई, जबकि धमेटा रेंज में से 4 व नगरोटा सुरियां रेंज में से 22 प्रवासी पक्षी मृतक अवस्था में मिले हैं।इस मौके पर वन्य प्राणी विभाग की इस कार्य में जुटी सभी टीमे के द्वारा पीपीई किट पहन कर के अपनी पूरी मुस्तैदी से मृत प्रवासी पक्षियों को बोरियो मे एकत्र करके फिर उनहे ट्रैक्टर टराली मे डाल  करके फिर एक गड्ढा खोदकर उसी गड्ढे  मे जलाने के पश्चात वहीं पर उसी गड्ढे में डाल कर दबाया जा रह है,ताकि कोई संक्रमण न फैल सके। पौंग झील में हिमाचल प्रदेश के
पालमपुर,शिमला, पडोसी राज्य पंजाब प्रदेश के जालंधर के साथ-साथ भोपाल की टीम भी दौरा कर चुकी है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कागड़ा जिला प्रशासन के द्वारा पौंग झील के किनारे जाने सहित मछुआरों के मछली पकड़ने पर भी फिलहाल  पाबंदी लगाई हुई है।वहीं पर अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड पौंग बांध झील के आसपास रहते लोगों को आपने पालतू  पशुओं को भी पौंग झील में छोड़ने पर पुर्ण पाबंदी है।इस दौरान कागड़ा जिला प्रशासन ने उल्लंघना करने वालों पर केस करने सहित 50 हजार रुपए जुर्माना की सजा रखी है। पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है तथा पुलिस भी लोगों को जागरूक करती आ रही। अब धीरे-धीरे बर्ड फ्लू कंट्रोल होने लगा है। बुद्धिजीवियों ने मांग की है कि पौंग झील किनारे खेती करने वालों पर भी कार्रवाई की जाए।इस दौरान वन्य जीव प्राणी विभाग शिमला के पीसीसीएफ अर्चना शर्मा व वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ राहुल एम रोहाणे ने बताया कि अब बर्ड फ्लू धीरे-धीरे थमने सा लगा है। प्रवासी पक्षियों की मौत का आँकड़ा काफी  कम होता जा रहा है।इस दौरान पीसीसीएफ अर्चना शर्मा कहा हैं कि वन्य जीव प्राणी विभाग के डीएफओ राहुल एम रेहाने के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में उनकी टीम जिस में रेंज अफसर धमेटा सेवा सिंह व रेंज अफसर नगरोटा सुरिया जोगिन्दर सिंह के सहित फील्ड में कार्यरत समस्त वन्य जीव प्राणी विभाग की रेंज धमेटा व नगरोटा सुरियां रेंज के अधिकारीयों व कर्मचारियों के आपसी तालमेल व कड़ी मेहनत के चलते ही अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड पौंग बांध झील के आसपास के क्षेत्रों में इस वाइरस को फैलाने से बचा लिया गया।उन्होंने वन्य जीव प्राणी विभाग के समस्त उच्च अधिकारियों व फील्ड कर्मचारियों का आभार जताया है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक 4900 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है, जिनको दबाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पौंग झील किनारे खेती करने वाले लोगों के विरुद्ध भी वनती कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि अभी तक अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड पौंग वांध झील किनारे जाने पर आम लोगों के आने जानें पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि जैसे ही बर्ड फ्लू पुर्ण तौर पर कंट्रोल हो जाएगा, तो मछुआरों व आम लोगों के लिए लगाया गया प्रतिबंध को भी हटा दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संदीप राणा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

गढ़शंकर। बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष संदीप राणा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख,...
article-image
पंजाब

Akali Dal to Contest District

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.30 :  The Shiromani Akali Dal has declared its intention to contest the upcoming district council and block committee elections with full vigor. This announcement was made by the party’s district president Jatinder...
article-image
पंजाब

अंतर जिला सीनियर क्रिकेट में होशियारपुर ने नवांशहर को 70 रन से हराया : डा. रमन घई

रचित सोनी व कुलवीर सिंह ने बल्लेबाजी तथा कर्मवीर, रजत व हैरल ने गेंदबाजी में किया बढ़िया प्रदर्शन होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर लड़कों की प्रतियोगिता में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गऊशाला में घुसा दरिंदा, दुपट्टे से बांधा मुंह, फिर नाबालिग लड़की से कर डाली हैवानियत की हदें पार

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में गऊशाला में घुसकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। तीसा थाना के अनुसार...
Translate »
error: Content is protected !!