अंबाला पुलिस ने पंजाब के नशा तस्कर को शंभू टोल प्लाजा के नजदीक से किया गिरफतार

by

अंबाला : अंबाला पुलिस ने पंजाब के नशा तस्कर को दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर शंभू टोल प्लाजा के नजदीक से गिरफतार किया है। जिसके कब्जे से कई नशीले इंजेक्शन बरामद किए है। आरोपी सर्वजीत पंजाब की तरफ जा रहा था फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  नशे पर लगाम लगाने में अंबाला पुलिस कोई कोर कसर नही छोड़ रही है, आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जाता है इस बीच पुलिस ने पंजाब के ड्रग्स तस्कर को पकड़ा है, जिसके कब्जे से नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। वैसे तो इन इंजेक्शन का इस्तेमाल दर्द से राहत में किया जाता है, लेकिन इसे नशेड़ी नशे के रूप में इस्तेमाल करते हैं। आरोपी की पहचान मोहाली के गांव ननुमाजरा निवासी सर्वजीत सिंह के रूप में हुई है।

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सदर थाना एसएचओ ने बताया की पुलिस ने न्यू बाइपास फ्लाईओवर चंडीगढ़-हिसार के पास घग्गर टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी शुरू की। कुछ समय बाद सर्वजीत अपनी बाइक पर देवी नगर की तरफ से आया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। बाइक की साइड में बंधा हुआ एक पॉलीथिन मिला, जिसके अंदर से नशीले पदार्थ बरामद हुए फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन पार्थ अधाना को दुबई में काटनी पड़ी 3 रातें, हर तरफ से आ रही थी मिसाइलों और ड्रोन के धमाकों की आवाजें

मेरठ :  अमेरिका-इजरायल व ईरान के बीच युद्ध के चलते शहर के कैप्टन पार्थ अधाना को भी तीन रात दुबई में काटनी पड़ी। इस दौरान दुबई में भी धमाकों, मिसाइलों व ड्रोन की गूंज...
पंजाब

लखीमपुर में किसानों पर केंद्री मंत्री दुारा गाडिय़ा चढ़ाकर जान लेनी निंदनीय: भम्मियां

गढ़शंकर: दोआबा सहित्य सभा के अध्यक्ष पवन कुमार भम्मियां, प्रिसीपल बिक्कर सिंह, महासचिव कृष्ण गढ़शंकरी व प्रिसीपल बिक्कर सिंह ने लखीमपुर में भाजपा के केंद्री गृह राज्य मंत्री के बेटे व उसके साथियां दुारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ : पप्पू यादव समेत 6 गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा  (बिहार) : लखीसराय के एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना पुलिस और STF ने सूर्यगढ़ा थाना इलाके के आनंदपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. साथ...
article-image
पंजाब

कौन हैं हरमीत कौर ढिल्लों – जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने दी अहम जिम्मेदारी

चंडीगढ़ अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्याय विभाग में नागरिक अधिकारों के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल के रूप में भारतीय-अमेरिकी वकील हरमीत कौर ढिल्लों को नामित किया। ट्रंप ने ट्रुथ...
Translate »
error: Content is protected !!