भाजपा ने कांग्रेस से बागी हुए छह पूर्व विधायकों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा

by

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ : भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के सभी बागियों को टिकट दिए हैं। धर्मशाला विधानसभा सीट से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविंद्र कुमार भुट्टों, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर,को प्रत्याशी बनाया गया है। जिसके बाद इन सभी छह विधानसभा सीटों पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इन सीटों पर जीत हार प्रदेश में नए राजनितिक समीकरण तय करेगी।
जिक्रयोग है कि कांग्रेस के छह अयोग्य घोषित बागी और तीन निर्दलीय विधायक ने गत शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए थे । इनको जब भाजपा में शामिल किया गया था तो उस समय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि अभी तक निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंजूर नहीं किए गए हैं। लिहाजा इनकी सीटों पर उपचुनाव कब करवाने है इसका फैसला इस्तीफे मंजूर होने के बाद ही चुनाव आयोग करेगा।
विधानसभा चुनाव 2022 के बाद 68 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 एमएलए थे, जबकि भाजपा के पास 25 विधायक थे। तीन सीटों पर निर्दलियों ने कब्जा किया था । पिछले विधानसभा स्तर में वित्त विधेयक पारित करते समय व्हिप जारी करने के बावजूद सदन में मौजूद न होने पर कांग्रेस के छह विधायक अयोग्य घोषित किए गए थे। जिसके बाद निर्दलियों ने भी अपने पदों से इस्तीफे दे दिए हैं। इस्तीफे मंजूर होने के बाद नौ विधायकों के कम होने के बाद विधानसभा में 59 विधायक रह जाएंगे। सूत्रों की माने तो निर्दलियों के इस्तीफों के मंजूर करने का मामला लटकने के चांस ज्यादा है (

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य खंड चूड़ी के तहत दुनाली में स्थापित होगी पब्लिक हेल्थ यूनिट : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया निरीक्षण

संबंधित अधिकारियों को औपचारिकताएं पूर्ण करने के दिए निर्देश एएम नाथ चंबा, फरवरी 20 :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वास्थ्य खंड चूड़ी के अंतर्गत प्रस्तावित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना को लेकर विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40 दिन की थी तब सेना में हुई शामिल ताशा : 4 महीने तक नक्सलियों से लड़ी. अब हैंडलर की मौत से सदमे में ‘ताशा’

मध्य प्रदेश के बालाघाट से नक्सलवाद अब पूरी तरह खत्म हो चुका है. इसमें जितना जवानों का योगदान है, उतना ही योगदान पुलिस के डॉग स्कवॉड का भी है. उन्हीं में से एक है...
article-image
पंजाब

गुरु साहिब तूं साडे नाल चंगी नही कीती …हाय मर गए, सब खत्म हो गया… बाढ़ से टूटा बांध, कई एकड़ फसल बर्बाद, किसानों का दर्द छलका

सुल्तानपुर लोधी । पंजाब में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. सुल्तानपुर लोधी के आहली कलां गांव में किसानों द्वारा बनाया गया अस्थायी बांध पानी के भारी...
Translate »
error: Content is protected !!