अकाली नेता पवन टीनू और गुरचरण सिंह चन्नी में आदमी पार्टी में शामिल : पवन टीनू को जालंधर से आप द्वारा दी जा सकती टिकट

by

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक पवन टीनू रविवार को चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी पवन टीनू को जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर सकती है। पवन टीनू के साथ के पूर्व जिला प्रधान एवं प्लानिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गुरचरण सिंह चन्नी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

गुरचरण सिंह चन्नी का शहरी इलाके में अच्छा आधार है। पवन टीनू के आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाने से शिरोमणि अकाली दल के लिए भी उम्मीदवार की तलाश और मुश्किल हो जाएगी। पवन टीनू साल 2012 और साल 2017 में आदमपुर से अकाली दल की टिकट पर विधायक बने थे। वह जालंधर लोकसभा सीट से साल 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। तीन दिन पहले भी उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा बनी थी लेकिन उन्होंने तब इनकार कर दिया था। हालांकि शनिवार को शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों की पहली सूची में पवन टीनू का नाम ना आने से यह चर्चा फिर बढ़ गई थी कि टीनू आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

आम आदमी पार्टी ने संसदीय उपचुनाव सोशल रिंकू को जलाया था लेकिन सुशील रिंकू भाजपा (Punjab BJP) में शामिल हो गए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी को भी एक मजबूत उम्मीदवार की तलाश थी जो पवन टीनू पर खत्म हो गई है। पवन टीनू ने अपना राजनीतिक कैरियर स्टूडेंट पॉलिटिक्स से शुरू किया था और वह बसपा में लंबे समय तक रहे। बसपा से अलग होने के बाद उन्होंने बहुजन क्रांति पार्टी की नींव रखी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नई एडवाइजरी पंजाब सरकार ने की जारी

चंडीगढ़ । पंजाब में कोरोना के मामलों में वृद्धि ने सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इस स्थिति को देखते हुए, पंजाब सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें विशेष रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के आप विधायकों से अरविंद केजरीवाल बोले, ‘फिर दिल्ली में…’, पढ़ें बैठक की इनसाइड स्टोरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के बाद पंजाब में हलचल शुरू हो गई है. इस बीच आप विधायकों की दिल्ली में बैठक हुई. ये बैठक आप के राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे और पुरानी पेंशन तत्काल बहाल करे : पससफ

गढ़शंकर – पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों को किए गए चुनावी वादों के अनुरूप कर्मचारियों की मांगों का कोई सार्थक जवाब नहीं देने के विरोध में पंजाब अधीनस्थ सेवाएं फेडरेशन चंडीगढ़ राज्य स्तरीय संघर्ष के...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar Chabbewal

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 31 :.          Member of Parliament Dr. Raj Kumar Chabbewal specially visited the residence of prominent social worker Harmanjeet Singh Walia to bless his son. On this occasion, Dr....
Translate »
error: Content is protected !!