अकाली नेता बीबी जोश के बेटे के उड़े होश….दुकानदार पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज..एसएचओ बलविदर सिंह जौड़ा को सस्पेंड करके लाइन हाजिर

by

 

होशियारपुर : सिटी पुलिस ने रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर के मालिक व उसके परिवार को पीटने के आरोप में शामचौरासी की पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी महिदर कौर जोश के बेटे कर्मजीत उर्फ बबलू जोश व उसके दो साथियों को नामजद किया है। सभी आरोपित फरार हैं। दूसरी ओर, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएचओ बलविदर सिंह जौड़ा को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया गया है।

प्रेम मेडिकल स्टोर के मालिक भानू अग्रवाल के बेटे आयुश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वीरवार दोपहर किसी काम से जालंधर जाने के लिए निकले थे। दुकान के आगे थोड़ा जाम लगा था। इस दौरान बबलू जोश साथियों के साथ गाड़ी पर गुजर रहा था। बबलू ने पिता भानू अग्रवाल को मोटा कहकर कमेंट पास किया, जिसका विरोध करने पर बबलू भड़क गया और साथियों के साथ भानू अग्रवाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता के साथ मारपीट होती देखकर वह भी बीच बचाव में आ गया। इस पर उसे भी पीट दिया। मौके पर पहुंची उसकी मां रेणू अग्रवाल के साथ भी बबलू जोश ने बदसलूकी करते हुए मारपीट की। आरोपितों ने दुकान मे घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिस की मौजूदगी में आरोपित गुंडागर्दी करते हुए फरार हो गए। यहीं नहीं, जब पिता भानू अग्रवाल और मां रेणू अग्रवाल और भाई अंश के साथ वह सिविल अस्पताल मेडिकल करवाने के लिए पहुंचा, तो वहां पर बबलू व उसके साथी इमरजेंसी वार्ड में आए गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान पुलिस मुलाजिम मौजूद थे। डीएसपी जगदीश अत्री ने बताया कि बबलू जोश, विक्की उर्फ योगेश, सुखविदर के खिलाफ धारा 452, 354, 427, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

थाना सिटी के एसएचओ को सस्पेंड कर लाइन हाजिर : पीड़ित ने बयान दिया कि थाना सिटी के एसएचओ बलविदर जौड़ा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय मौके से भगा दिया। इसकी सारी वीडियो बनी है। वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने तत्काल प्रभाव से जौड़ा को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया। उधर, पीड़ित परिवार का आरोप है कि लोगों की सुरक्षा का दम भरने वाली पुलिस के मुलाजिम मौके पर खड़े होकर सारा तमाशा देखते रहे और आरोपितों को रोकने के बजाय मौके से चुपचाप निकलने दिया। पुलिस सख्त होती तो इमरजेंसी वार्ड में भी मारपीट नहीं होती।

किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी गुंडागर्दी : मंत्री अरोड़ाकैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि जब चुनाव लड़ा था तो लोगों से वादा किया था कि गुंडागर्दी नहीं होने देंगे। जनता ने उन्हें जिताया और उन्हीं की बदौलत ही वह मंत्री बने हैं। कोई भी हो वह किसी को भी गुंडागर्दी नहीं करने देंगे। कानून अपना काम करेगा। इस प्रकरण में एसएसपी नवजोत सिंह माहल को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अपना काम कर रही है। शहर वासियों को डरने की जरूरत नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

रेत व मिट्टी से भरी गयारह ट्रैकटर ट्रालियों को जब्त कर किया मामला दर्ज : माईनिंग बिभाग ने की बड़ी कार्रवाई

    आठ चालक मौके से ग्रिफतार और तीन फरार, लोगो का आरोप ट्रैकटर ट्रालियों वालों को पकड़ रहे तो ओवरलोडिड टिप्पर शरेआम रोड़ से गुजर रहे गढ़शंकर। माईनिंग अफसर हरमिंदर पाल सिंह ने...
article-image
पंजाब

साहिबज़ादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक उत्सव के दौरान दाखिलों केलिए लगी लंबी लाइन

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल माहिलपुर में आज दाखिला सह सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत शबद कीर्तन से हुई, जिसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।...
article-image
पंजाब

सरपंचों व पंचों को 25000 तथा 10000 रुपए प्रति माह मानदेय देने की सीएम मान को करनी चाहिए थी घोषणा : तीक्ष्ण सूद

कहा : पिछली सरकार के सरपंचों के वेतन के बकाया भी हजम कर चुकी हैं मान  सरकार : होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पंजाब के नव निर्वाचित सरपंच साहिबान का शपथ  ग्रहण समारोह लुधियाना...
पंजाब

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने वाले एएफएसओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को लिखा

होशियारपुर, 14 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने चुनाव ड्यूटी में कोताही करने वाले जिला खाद्य व आपूर्ति कार्यालय के एएफएसओ राज दीपक के खिलाफ चुनाव नियमों के अनुसार कार्रवाई के...
Translate »
error: Content is protected !!