वार्ड नंबर 6, 7 तथा 8 के गंदे पानी के निकास के लिए श्री आनंदपुर साहिब रोड पर नाले के पुननिर्माण हेतु 26 लाख 45 हजार रुपये का टैंडर लगा: भावना

by
 गढ़शंकर।  नगर कौंसलर भावना कृपाल ने  बताया कि गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर 8 में श्री आनंदपुर साहिब रोड पर दारा चौधरी के घर से लेकर हरी राम रिटायर्ड डिप्टी डायरैक्टर के घर तक पीने वाले पानी की पाईप लाईन डालने हेतु प्लानिंग बोर्ड ने सीवरेज बोर्ड को 2 लाख रुपये की राशि भेज दी है| उन्होंने बताया कि यह ग्रांट सांसद शमशेर सिंह दूलो ने अपने सांसदनिधि कोष में से भेजी है|उन्होने सांसद शमशेर सिंह दूलो का उनके वार्ड नंबर 8 के विकास में योगदान हेतु आभार प्रकट किया| उन्होने कहा कि इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 6, 7 तथा 8 के गंदे पानी के निकास हेतु श्री आनंदपुर साहिब रोड पर नाले के पुननिर्माण हेतु 26 लाख 45 हजार रुपये का टैंडर लग चुका है तथा शीघ्र ही इस का निर्माण आरंभ करवा दिया जाएगा| उन्होने कहा कि इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 6, 7 तथा 8 के विकास हेतु शीघ्र ही 30 लाख रुपये की और ग्रांट भिजवाई जाएगी|उन्होने कहा कि वार्ड नंबर 6, 7 तथा 8 को शहर के सबसे बेहतरीन वार्ड बनाया जाएगा|
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा से गोल्डी बराड़ हुआ फरार !

नई दिल्ली, 26 सितम्बर पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य मास्टर माइंड गैंगस्टर सतेन्द्र सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ कनाडा से फरार हो गया। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की कनाडा में...
article-image
पंजाब , समाचार

10 मार्च को जिले में ड्राई डे घोषित, कड़े सुरक्षा प्रबंधों में पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी गिनती प्रक्रिया

गिनती प्रक्रिया शुरु होने से खत्म होने तक गिनती केंद्रों के बाहर 5 व इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाई गई पाबंदी रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में बने मीडिया...
article-image
पंजाब

महिला की जमानत खारिज :  बच्चों का अपहरण कर, उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार है आरोपी महिला

मोहाली  :   बच्चों का अपहरण करने और उसके बाद उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी महिला गुरलीन कौर की नियमित जमानत याचिका मोहाली अदालत ने खारिज...
Translate »
error: Content is protected !!