जहरीली शराब का मामला : 8 नामजद, 2 मास्टरमाइंड ग्रिफ्तार- मेथनॉल नोएडा स्थित एक फैक्ट्री खरीदा था

by

चंडीगढ़  : संगरूर जिले में 22 लोगों की जान लेने वाली जहरीली शराब मेथनॉल पाई गई, जो औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाला घातक रसायन है।  एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जो इस मामले की जांच के लिए  एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं, ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों ने इसे नोएडा स्थित एक फैक्ट्री से फैक्ट्री में उपयोग के लिए खरीदा था। एडीजीपी, एसएसपी संगरूर सह एसआईटी सदस्य सरताज सिंह चहल के साथ शनिवार को यहां पंजाब पुलिस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, संगरूर पुलिस ने दो मास्टरमाइंडों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गुरलाल सिंह गांव उभावल संगरूर और हरमनप्रीत सिंह गांव ताईपुर पटियाला के रूप में हुई। पुलिस स्टेशनों दिड़बा सिटी सुनाम और चीमा में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज करने के बाद अब तक इस मामले में कुल 10 आरोपियों में से आठ आरोपियों को नामजद किया गया है। दोनों मास्टरमाइंडों का आपराधिक इतिहास है और संगरूर जेल में रहते हुए वे एक-दूसरे से परिचित हुए।

गिरफ्तार किए गए अन्य छह आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मणि और सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी के रूप में की गई है, दोनों दिड़बा के गुज्जरन गांव के निवासी हैं; सोमा कौर, राहुल उर्फ संजू और प्रदीप सिंह उर्फ बाबी, सभी चीमा के चौवास के निवासी; अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श गांव रोगला के निवासी है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 200 लीटर मेथनॉल रसायन, खाली शराब की बोतलें, बोतल के ढक्कन और नकली शराब के निर्माण और लेबलिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएचसी बीनेवाल में मेडिकल कैंप, 313 मरीजों की जांच : विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को दिया परामर्श, 17 पात्र लाभार्थियों के बनाए यूडीआईडी कार्ड : एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार

गढ़शंकर। लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कम्युनिटी हेल्थ केंद्र (सीएचसी) बीनेवाल में विशेष मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंतिम संस्कार के बदले रिश्तेदारों ने रखी शर्त : पत्नी ने खुद ही उठा ली पति की अर्थी, दी मुखाग्नि

 छत्तीसगढ़ के कोरिया के एक गांव में हुआ, जहां एक शख्स की मौत हो जाने पर उसके रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी से तब तक उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. जब तक...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने 3,000 बस रूट फिर से किए चालू : 10,000 से ज़्यादा युवाओं को मिलेगा अपना काम!

चंडीगढ़: जिस सड़क पर कभी सन्नाटा था, आज वहाँ तरक्की की धुन सुनाई देगी! मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए रोज़गार और...
पंजाब

जलस्रोत कर्मचारी यूनियन माहिलपुर के मखन सिंह लंगेरी प्रधान चुने गए

 माहिलपुर – पंजाब जलस्रोत कर्मचारी यूनियन होशियारपुर का चुनाव ऑब्जर्वर गुरप्रीत सिंह की देखरेख में माहिलपुर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सबसे पहले दुनिया से अलविदा हुए साथी कर्मचारियों की आत्मा की शांति के...
Translate »
error: Content is protected !!