अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने कहा मार्डन हथियार चलाने की युवायों को सिखलाई खुलेआम दी जाएगी

by

अमृतसर :
आप्रेशन ब्ल्यू स्टार (साका नीला तारा) की बरसी के मौके पर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने फिर मार्डन हथियारों की बात दोहराई है। अकाल तख्त साहिब से कौम के नाम संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों में गत्तका अकादमियों के साथ-साथ शूटिंग रेंज स्थापित की जाएं। यह ट्रेनिंग गुपचुप तरीके की बजाए सरेआम दी जाएगी। आप्रेशन ब्ल्यू स्टार की बरसी के मौके पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कौम के नाम संदेश दिया।
जत्थेदार ने कहा कि पंजाब में ईसाई धर्म का प्रचार जोर-शोर से हो रहा है। यह चिंता का विषय है। प्रचारक सिखी को बुलंद करें और एसी कमरों से बाहर निकल कर सरहदी गांवों में पहुंच करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशों बचाना बहुत जरुरी है। आज जरुरत है कि नौजवान गतका एवं सिख शस्त्र विद्या प्राप्त करें। उन्होंने शूटिंग रेंज बनाने की अपील की और मार्डन हथियारों को रखने व उनकी ट्रेनिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चोरी छुपे हथियार चलाने की शिक्षा दे रहे हैं, जबकि वह सरेआम ट्रेनिंग देंगे।
आज आप्रेशन ब्ल्यू स्टार (साका नीला तारा) की बरसी के मौके पर अकाल तख्त साहिब पर अखंड पाठ के भोग डाले गए और बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी लगाई। अकाल तख्त तख्त साहिब के बाहर श्रद्धांजलि मार्च निकाला गया। जबकि अकाल तख्त साहिब के भीतर संगत का भारी हुजूम मौजूद था। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा कौम के नाम संदेश दिया गया। गुरु नगरी अमृतसर में सुरक्षा प्रबंध काफी सख्त किए गए हैं और इसी के चलते कई अन्य जिनों में भी सुरक्षा प्रबंध कड़ा किए गए हैं। अमृतसर समेत कई जिलों में धारा 144 को लागू किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल सी.बी.एस.ई. क्लस्टर-18 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता 

गढ़शंकर, 25 सितंबर: सीबीएसई क्लस्टर-18 नॉर्थ जोन के तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बीच खेल मुकाबले हुए जिसमें कई स्कूलों ने हिस्सा लिया। इन मुकाबलों में इलाके की नामवर संस्था दोआबा...
article-image
पंजाब

बहुजन समाज पार्टी की एक विशाल बैठक दसुहा मे 23 सितंबर को : अपनदीप हैप्पी

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : बहुजन समाज पार्टी की एक विशाल बैठक दसुहा मे 23 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस मीटिंग मे वर्ष 2024 मे होने जा रहे लोकसभा चुनाव को देखते हुए विधानसभा...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और हथियार तस्करी रैकेट पकड़ा, 4 गिरफ्तार , भारी मात्रा में हथियार बरामद

जालंधर : जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और हथियार तस्करी रैकेट के एक संगठित नेटवर्क को ब्रेक करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में बड़ी मात्रा में...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में पंजाबी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं की गईं आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रही शिक्षण संस्था संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में मिडिल (छठी से आठवीं कक्षा) और सेकेंडरी (नौवीं से बारहवीं कक्षा) के...
Translate »
error: Content is protected !!