बहुजन समाज पार्टी की एक विशाल बैठक दसुहा मे 23 सितंबर को : अपनदीप हैप्पी

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : बहुजन समाज पार्टी की एक विशाल बैठक दसुहा मे 23 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस मीटिंग मे वर्ष 2024 मे होने जा रहे लोकसभा चुनाव को देखते हुए विधानसभा दसुहा के अंतर्गत पडते सभी ग्रामीण क्षेत्रो के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के उद्देश्य हेतु रखी इस मीटिंग की अध्यक्षता बसपा पंजाब प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी करेगे।
इस मौके पर बसपा हलका दसूहा के प्रभारी अपनदीप हैप्पी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी पंजाब ने अपनी कमर कस ली है।जिसके चलते 23 सितंबर को विधान सभा हलका दसूहा के सभी गांवो के कार्यकर्ताओं इस बैठक मे घर घर से लेकर दसुहा की बैठक मे उन के विचारो को सुनकर पार्टी की आगामी लोकसभा चुनावो के लिए एक नई रणनीति भी बड़े स्तर पर बनाई जाएगी।
यह जानकारी बसपा पार्टी के विधान सभा दसूहा के प्रभारी अपनदीप हैप्पी ने तलवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के आदेशानुसार विधानसभा हलका दसूहा के समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं की बैठक 23 सितंबर को दोपहर एक बजे श्री गुरु रविदास भवन दसूहा में रखी गई है।बसपा पार्टी की इस
बैठक में बसपा कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में उपस्थित होगे।इस के लिए पार्टी के छोटे बडे नेता विधानसभा दसूहा के अंतर्गत पडते हर गांव मे नुकड बैठके करके बसपा के कार्यकताओ को एक जुट करके 23 सितंबर की मीटिंग को सफल वनाने मे खुब पसीना बहा रहे है।इस बैठक मे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मेहनती,कर्मठ व ईमानदार कार्यकर्ताओं की लोक सभा चुनाव के लिए ड्यूटियां भी लगाई जाएंगी ताकि प्रदेश में लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गरजे सुखबीर सिंह बादल : भावुक होते हुए कहा – क्या हम तब जागेंगे जब पंजाब बिल्कुल खत्म हो जाएगा

माघी मेले पर मुक्तसर में शिरोमणि अकाली दल की काॅन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल खूब गरजे। बादल ने सांसद अमृतपाल की नई पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग नई...
article-image
पंजाब

डॉक्टरों की कमी होगी दूर : 1000 नई भर्तियां करेगा हेल्थ डिपार्टमेंट; स्वास्थ्य मंत्री का एलान

मोहाली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सोमवार को महत्वपूर्ण घोषणा करते बताया कि भगवंत मान सरकार शीघ्र ही राज्य के सरकारी अस्पतालों में एक हजार और डॉक्टरों की भर्ती करेगी।...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारों को उखाड़ने का बयान निंदनीय, गुरुद्वारे नहीं होते तो पूरा उत्तर भारत मुस्लिमों का होता : ज्ञानी हरप्रीत सिंह

राजस्थान : तिजारा विधानसभा में भाजपा नेता संदीप दायमा के बयान का सिख समुदाय में विरोध बढ़ता जा रहा है। तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की भी संदीप दायमा के...
article-image
पंजाब

दीवान ने पीएसईआरसी से पंजाब उद्योग को बिजली दरों के झटके से बचाने की अपील

दीवान ने कहा : टैरिफ में स्थिरता और सुधार जरूरी लुधियाना, 22 जनवरी: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड से जुड़ी कई चुनौतियों के दबाव में जूझ रहे लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्र की आवाज उठाते...
Translate »
error: Content is protected !!