अगर कंगना हिमाचल की बेटी हैं : हिमाचल में पर्यटन के प्रचार के लिए 45 लाख रुपए क्यों मांगे थे

by

एएम नाथ। भुंतर : मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी हैं तो उन्होंने हिमाचल में पर्यटन के प्रचार के लिए 45 लाख रुपए क्यों मांगे थे।  वे अकेली ऐसी बेटी नहीं हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमाचल में 16 लाख बेटियां हैं, जिन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है और अपने प्रदेश की सेवा के लिए कभी पैसे नहीं मांगे।

              पूर्व भाजपा सरकार के समय कंगना ने पर्यटन के प्रचार के लिए एक दिन के 45 लाख रुपए क्यों मांगे थे। इसका जवाब तो कंगना के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी देना चाहिए।  रविवार को विक्रमादित्य सिंह कुल्लू जिला के भुंतर से सटे भुट्टी, बनोगी देवरी, न्यूली, रैला, पुखरी, तलाड़ा व जीभी में चुनावी सभाओं बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका विकास का विजन सबके सामने है, जबकि भाजपा की प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ही जाप कर रही हैं। जो बिना कागज पकड़े मंडी-कुल्लू के गांवों का नाम तक नहीं ले सकती हैं, वह यहां के लोगों की पीड़ा को कभी नहीं समझ सकेंगी।  उन्होंने कहा कि कुल्लू में फल उत्पादकों के लिए कोल्ड स्टोर बने, एक बड़ा सेब व अन्य फलों का जूस संयंत्र बने यह भी उनकी प्राथमिकता में है। भाजपा नेताओं के पास क्या नेताओं का अकाल था, जो उन्हें मुंबई से एक अभिनेत्री को चुनाव में लाना पड़ा। कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह ने आग्रह किया था कि यह उनका अंतिम चुनाव है, उन्हें पार्टी टिकट दे, लेकिन भाजपा पैराशूट से कंगना को ले आई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का भव्य शुभारंभ : शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

तारा। बीबीएन : नालागढ़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में सोमवार से 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का भव्य एवं गरिमामय उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के तहत स्मारिका में प्रकाशन के लिए डिजिटल फोटोग्राफ  तथा  रचनाएं आमंत्रित

एएम नाथ। चंबा, 17 जुलाई :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के तहत  मेला आयोजन समिति द्वारा स्मारिका में प्रकाशन के लिए डिजिटल फोटोग्राफ  तथा रचनाओं को आमंत्रित किया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मेला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाएं बोलीं…हमारी चिंता करने, तत्परता से मदद के लिए सीएम का आभार : हेलीकॉप्टर से 2 गर्भवती महिलाओं को किया गया एयरलिफ्ट, सुक्खू सरकार ने आपदा पीड़ितों को उपलब्ध कराई हेली सेवा,

मंडी : संकटग्रस्त लोगों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण और मानवीय सहायता के एक उल्लेखनीय उदाहरण में, सरकार ने शनिवार को बाली चौकी उपमंडल के आपदाग्रस्त क्षेत्र खोलानाला की दो गर्भवती महिलाओं रेश्मा और बोलमां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में कबड्डी टूर्नामेंट का समापन, डीसी ने किया विजेताओं को सम्मानित : खुद को स्वस्थ और व्यस्त रखने के लिए खेलों से बेहतर नहीं कोई विकल्प: उपायुक्त

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर प्रथम, भोरंज और मंडी रहे दूसरे व तीसरे स्थान पर राकेश शर्मा  : धर्मशाला/तलवाड़ा – किसी भी प्रकार के नशों या असामाजिक गतिविधियों से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि युवा अपने...
Translate »
error: Content is protected !!