अगर दोषी भी है तो घर नहीं गिराया जा सकता : बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट भड़क गया

by

नई दिल्ली : देशभर में आरोपियों पर बुलडोजर से हो रही कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट भड़क गया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि सिर्फ आरोपी होने के आधार पर किसी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं हो सकती है। अदालत ने कहा कि सिर्फ इसलिए घर कैसे गिराया जा सकता है, क्योंकि वो आरोपी है? अगर वो दोषी भी है तो भी घर नहीं गिराया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ‘बुलडोजर कार्रवाई’ को लेकर सुनवाई कर रही है। जमीयत उलेमा-ए हिंद ने अदालत में अर्जी लगाई थी और बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिका में हालिया यूपी, मध्यप्रदेश और राजस्थान में बुलडोजर चलाने की घटनाओं का जिक्र किया गया था। सोमवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर खड़ा किया सवाल और कहा कि सिर्फ आरोपी होने के आधार पर किसी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं हो सकती।

तुषार मेहता ने याचिकाओं का विरोध किया :  सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने याचिकाओं का विरोध किया है और कहा कि तुषार मेहता ने कहा कि अदालत के सामने गलत ढंग से याचिकाकर्ता मामले को रख रहे हैं। नियमों का पालन करने हुए कार्रवाई की गई है। ऐसा सिर्फ नगर निगम के कानून के अनुसार ही किया जा सकता है। इस पर जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि सिर्फ इसलिए घर कैसे गिराया जा सकता है, क्योंकि वो आरोपी है?

सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षकारों से सुझाव मांगा :  तुषार मेहता ने कहा कि नोटिस बहुत पहले जारी किए गए थे, ये लोग पेश नहीं हुए। इस पर जस्टिस विश्वनाथन ने कहा कि किसी को भी कमियों का फायदा नहीं उठाना चाहिए। जस्टिस गवई ने कहा कि अगर निर्माण अनधिकृत है, तो ऐसे मामलों में भी ये ‘कानून के अनुसार’ होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में गाइड लाइन बनाए जाने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी पक्षों को सुनने के बाद हम इस मामले में दिशा निर्देश जारी करेंगे। जो पूरे देश भर में लागू होगा। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षकारों से सुझाव मांगा है। 17 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

18-59 आयु वर्ग में 30 सितंबर तक फ्री लग रही सतर्कता डोज़, सभी लगवाएंः डीसी

दूसरी डोज़ के छह माह बाद लगवाई जा सकती है सतर्कता डोज़, पहले 9 महीने बाद लगता था टीका ऊना :20 जुलाई: वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव व इसकी रोकथाम के दृष्टिगत सरकार द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7.31 ग्राम नशा भी पकड़ा : गगल पुलिस ने रात को चंबा के दो आरोपी किए गिरफ्तार

एएम नाथ। गगल : गगल पुलिस ने सोमवार शाम को चंबा के दो युवकों को 7.31 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस थाना गगल के सह प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के शासन में चरमरा गई है प्रदेश में कानून व्यवस्था : बौखलाहट में आकर कांग्रेस के दायित्ववान नेता कर रहे अभद्र टिप्पणियां – जयराम ठाकुर

पालमपुर में हुए घटनाक्रम पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ने घेरी कांग्रेस सरकार ,  कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम रही है प्रदेश सरकार घटनाक्रम को बताया निंदनीय,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाद्य यंत्र व देवलु नाटी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी गूंजा देवधुन का उल्लास

एएम नाथ।  मंडी, 18 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 के अंतर्गत छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी में आयोजित देवधुन/वाद्ययंत्र एवं देवलु नाटी प्रतियोगिताएं आज दूसरे दिन भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहीं।...
Translate »
error: Content is protected !!