अच्छे कर्म ही भवसागर से पार कर सकते, इसलिए हमेशा गरीबों तथा गौ माता की सेवा करनी चाहिए : महाराज यशगिरी जी सलोह वाले

by

कालेवाल बीत में धार्मिक समागम करवाया
गढ़शंकर।  गांव कालेवाल बीत में बाबा केशव पुरी के समाधी स्थल पर वार्षिक धार्मिक समागम करवाया गया।  जिसमें भारी  संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। समागम में महाराज यशगिरी जी सलोह वाले, महाराज प्रकाश नंद जी रतनपुर कुट्टियां वाले तथा बाबा शिव चंद कालेवाल वाले विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ करवाया गया और फिर कीर्तन मंडली ने कीर्तन किया। अपनी प्रस्तुति से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं को निहाल करते हुए महाराज यशगिरी जी ने कहा कि प्रभु का ध्यान तथा आपके द्वारा किए गए अच्छे कर्म ही भवसागर से पार कर सकते हैं, इसलिए आपको हमेशा गरीबों तथा गौ माता की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर महाराज प्रकाश नंद जी तथा बाबा शिव चंद ने भी अपनी प्रवचनों से संगत को निहाल किया। इस कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सुरिंदर राणा, नंबरदार बलराज सिंह, डॉ. जसवीर सिंह, संदीप राणा, काकू, राणा वकील सिंह, रोहित, मोहित, विनय, अभय राणा, साहिल आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रवासी मजदूरों के लिए कौंसिल अध्यक्ष संजय साहनी बना मसीहा, महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूरों को खाने पीने की चीजें तो दी साथ में दो दर्जन मजदूरों की रेलवे टिक्टों के पैसे भी दिए

कोरोना महांमारी में हमें एक दूसरे की मद्द करनी चाहिए:संजय साहनी नंगल : महाराष्ट्र के दो दर्जन प्रवासी मजदूर जिनके पास ना महाराष्ट्र में घर जाने के लिए पैसे थे और ना ही कुछ...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में मल्टी कार्नर मुकाबले के आसार…. गढ़शंकर के हालात सुधारने के दावे कर रहे दावेदार

गढ़शंकर – विधानसभा सीट गढ़शंकर की सियासी पिच जिले की अन्य विधानसभा सीटों से अलग है। मैदान में बैटिग करने वाले यहां के उम्मीदवारों को कंडी, बीत और मैदानी इलाके के तीन सियासी रंगों...
article-image
पंजाब

पति ने पत्नी का कर दिया राजफाश : 16 महीने बाद पति कोमा से लौटा , प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या की कोशिश

मोगा  : पंजाब के मोगा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 महीने बाद कोमा से लौटे शख्स ने पत्नी को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह...
Translate »
error: Content is protected !!