बढ़ रहे तापमान से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्यां में पौदे लगाकर कर उन्हें संभाल कर ही बचा जा सकता, अन्यथा आने वाले सालों में 50 डिग्री से तापमान पार होना तय : ADM मोहित कुमार

by

गढ़शंकर :  केंद्र सरकार द्वारा किसानों और पशु पालकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों व पशु पालकों को जानकारी मुहैया करवाने के लिए   पीएयू – कृषि विज्ञानं केंद्र बाहोवाल व कृषि व किसान भलाई विभाग गढ़शंकर द्वारा केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए विकसित कृषि संकल्प अभियान तहत गांव डल्लेवाल में लगाए कैंप दौरान माहिरों द्वारा किसानों व पशुपालकों को खेतीवाड़ी विकास अधिकारी मोहित कुमार व पीएयू – कृषि विज्ञानं केंद्र बाहोवाल के डॉ परमिंदर सिंह ने जानकारी प्रदान की गई।
खेतीवाड़ी विकास अधिकारी मोहित कुमार ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व  केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि नहीं आ रही उन्हें तुरंत केवाईसी व लैंड सीलिंग करवानी जरुरी है ताकि उनके खातों में उक्त राशि आनी शुरू हो जाए। इसके इलावा उन्हीनों किसानों को फसली बिभिन्ता के बारे में , मक्की की फसल के बीजों, गर्मियों में कौन कौन सी सब्जी बुआई की जा सकती और उनके बीजों के बारे में जानकारी प्रदान करने के इलावा धरती के निचे को पानी को बचाने , वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पौदों को लगाने को अति आवश्यक बताया। उन्हीनों कहा के जिस तरह आज तापमान बढ़ रहा है उससे से बचने के लिए आने वाले समय सिर्फ ज्यादा से ज्यादा संख्यां में पौदे लगाकर कर उन्हें संभाल कर ही बचा जा सकता है, अन्यथा आने वाले सालों में 50 डिग्री से तापमान पार हो जायेगा।
पीएयू – कृषि विज्ञानं केंद्र बाहोवाल के डॉ परमिंदर सिंह ने पशुओं में बाँझपन और दूध कम देने तथा थनों में होने वाले मैस्टाइटिस के बारे में जानकारी देते हुए उनके इलाज के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्हीनों कहा कि पशुओ को चीचड़ों से बचाना बहुत जरूरी है। क्योंकि इससे पशुओं में खून की कमी आ जाती है और फिर पशू दूध कम देगा और बांझपन का भी शिकार हो जाता है। उन्हीनों कहा जिन पशुओं में बार बार गर्व ना ठहरने की समस्या आती है।  उन पशुओं को पेट के कीड़ों की दवाई देने के साथ मिनरल पाउडर दें और उनके अंदर एंटीबायोटिक दवाई रखनी आवश्यक है या मॉक्सेल 4 ग्राम के तीन दिन इंजेक्शन लगाए जाए।  इसके इलावा उन्हीनों पशुपालकों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा  योजनाओं व उन्में दी जा रही सब्सिडी के बारे में भी जनकारी दी। इस समय सरपंच गुरचैन डल्लेवाल  ,आल इंडिया जाट महासभा के प्रदेशिक महासचिव अजायब सिंह बोपाराय , पंकज जस्वाल , सरपंच नरेश कुमार महिंदवाणी , सरपंच राम शाह कोकोवाल गुज्जरां , सरपंच शमशेर सिंह, सुरजीत राणा,गगन रियात, चरणजीत पंच, टोनी चौधरी,  सुरेश लाला चेची, लक्की राणा , विजय पंडोरी , नम्बरदार हुस्न लाल बजाड़, लक्की कटारिया, सनी रियात , संजू राणा, अवतार राणा ,मिंटू राणा ,अजय डल्लेवाल , अमनदीप , प्रकाश डल्लेवाल , अमरीक लाडी मल्कोवाल आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गवर्नर इलेवन ने 20 ओवर में बनाए 255 रन – प्रैस एकादश 75 रनों पर हुई ऑल आउट :गवर्नर एकादश ने प्रेस एकादश को 181 रनों से हराया

विवेक भाटिया ने 106 रन और आविद हुसैन ने 117 रन बनाए एएम नाथ। शिमला : शिमला के बीसीएस ग्राउंड में आयोजित सद्भावना कप के पहले मैच में गवर्नर एकादश और प्रेस एकादश के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के गृह पधारे जैन संत श्री सुशील मुनि जी : खन्ना दम्पति ने लिया आशीर्वाद : कहा संतों के आशीर्वाद से संतुलित है सृष्टि 

होशियारपुर 22 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना के निवास स्थान पर जैन संत श्री शुशील मुनि जी ने अपने शिष्यों सहित चरण डाले। इस मौके खन्ना ने कहा की...
article-image
पंजाब

जेल में किया हंगामा गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने , LCD और अन्य सामान ताेड़ा : गैंगस्टर के खिलाफ थाना कोतवाली की पुलिस ने 427 IPC और 42-ए प्रीजन एक्ट के तहत मामला दर्ज

कपूरथला : कपूरथला माडर्न जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया ने हाई सिक्योरिटी में नजरसानी को लगी LCD तोड़कर सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया है। जेल सूत्रों की माने तो उसने गुस्से में LCD को...
Translate »
error: Content is protected !!