जेल में किया हंगामा गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने , LCD और अन्य सामान ताेड़ा : गैंगस्टर के खिलाफ थाना कोतवाली की पुलिस ने 427 IPC और 42-ए प्रीजन एक्ट के तहत मामला दर्ज

by

कपूरथला : कपूरथला माडर्न जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया ने हाई सिक्योरिटी में नजरसानी को लगी LCD तोड़कर सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया है। जेल सूत्रों की माने तो उसने गुस्से में LCD को तोडा है। जिसके बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर गैंगस्टर के खिलाफ थाना कोतवाली की पुलिस ने 427 IPC और 42-ए प्रीजन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी अनुसार जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट (सिक्योरिटी) नवदीप सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को पंजाब सरकार के निर्देशों पर हाई सिक्योरिटी बैरकों में LCD लगाई गई थी। जिसे जेल में बंद गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवनपुरिया की उक्त चक्की में बंद किसे बंदी के साथ बहस हो गई।

इस दौरान जग्गू ने गुस्से में दीवार पर लगी LCD उतार कर जमीन पर फेंक दी और पैर मारकर तोड़ दिया। इस तरह से गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया ने जेल की सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया है। जिससे बिजली के उपकरणों से छेड़छाड़ करके जेल के बंदियों की जान को खतरे में डाला। इस घटना के बाद जेल सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

गढ़शंकर : गढ़शंकर नवांशहर सडक़ पर दारापुर के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस को दिए ब्यान में नरिंद्र कुमार पुत्र केवल चंद निवासी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

13 दिन की भूख हड़ताल के बाद फीस में 20% कटौती, ABVP ने मांगी 50% राहत

रोहित जसवाल।  ऊना: ऊना के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में फीस वृद्धि को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया। फीस कटौती की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘शो रद्द कर दो वरना.’ दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी तत्वों से खुली धमकी, ताल सकता है कॉन्सर्ट

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक और सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ एक बार फिर खालिस्तानी समर्थकों के निशाने पर हैं। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हालिया धमकियों के बाद, कुछ लोगों ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में...
Translate »
error: Content is protected !!