अजय मंगूपुर होंगे नवांशहर कांग्रेस के जिला प्रधान : – नवांशहर के पार्षद बलविंदर कुमार सीनियर वाइस प्रधान नियुक्त

by

एलनवांशहर/बलाचौर। हलका बलाचौर से पूर्व विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर के पुत्र अजय मंगूपुर को कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी की गई लिस्ट में जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नवांशहर से पार्षद बलविंदर कुमार को हाईकमान की ओर से सीनियर वाइस प्रधान नियुक्त किया है। इस दौरान उन्होंने ने पंजाब कांग्रेस कमेटी व पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह हाईकमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेवारी को निभाने के लिए दिन रात एक कर देंगे। जिला प्रधान की नियुक्ति के उपरांत अजय मंगूपुर ने अपने साथियों सहित खटकड़ कलां के महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि उनकी पहली तरजीह जिला शहीद भगत सिंह नगर कांग्रेस के संगठन को मजबूत करना है। मंगूपुर ने कहा कि वह तथा उनका परिवार पार्टी की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहा है। इस दौरान पार्टी वर्करों ने बलाचौर में पार्टी दफ्तर पहुंच कर उन्हें बधाई दी। मौके पर उनके साथ सतवीर सिंह पल्ली झिक्की, दर्वजीत सिंह, शुभलता सैनी, तेजिंदर सिंह सैनी, मनोज कुमार, सुरजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Free Dental Checkup for Children

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.5 :    A free dental checkup camp was organized for children at Rayat Bahra International School. On this occasion, the school’s principal, Dr. Hardeep Singh, emphasized that such programs are organized with the...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की 

गढ़शंकर, 6 मई: पंजाब सरकार स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों पर तथा एसएमओ पीएचसी पोसी डा. रघुवीर सिंह के दिशा निर्देशों  अनुसार सरकारी हाई स्कूल में डघाम में छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाले...
article-image
पंजाब

भारतीय जनता पार्टी कल चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव नतीजों पर करेगी मंथन : जालंधर वेस्ट विधानसभा उप चुनाव को लेकर भी भाजपा बनाएगी रणनीति

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी ने मंथन के लिए काेर कमेटी की मीटिंग बुलाई है। उक्त मीटिंग में लोकसभा चुनाव लड़े सभी उम्मीदवार, भाजपा नेता, जिला प्रधान हाजिर रहेंगे। इस...
Translate »
error: Content is protected !!