अजोली-सनोली सड़क तीन महीने के लिए रहेगी बंद, टैªफिक सनोली से मेलवां रोड़ पर डायवर्ट

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 25 जून। उपमंडल ऊना के अंतर्गत अजोली से सनोली सड़क मार्ग, पंजाब सीमा (किलोमीटर 3/400 से 4/600) 26 जून से 26 सितम्बर तक यातायात के अस्थाई तौर पर बंद रहेगी। इस दौरान टैªफिक सनोली से मेलवां रोड़ पर डायवर्ट रहेगा।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने का हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को दिया निर्देश

जालंधर- पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने का पंजाब पुलिस को निर्देश दिया है। कुल्हड़ पिज्जा कपल ने निहंगों से मिली धमकी के बाद कोर्ट में याचिका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालकावह में दिनदिहाड़े लूट : 6 कार सवार लुटेरे चाकू की नोक पर एक लाख रुपए छीन कर फरार

हरोली : पालकावह में दिनदहाड़े 6 कार सवार लुटेरे चाकू की नोक पर एक लाख रुपए छीन कर फरार हो गए और अब पुलिस मामले के आरोपियों के तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवी सलोह में नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला हुई आयोजित

ऊना, 15 जून – केन्द्रीय विद्यालय सलोह में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्देशित जनभागीदारी गतिविधियों के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गय। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय विद्यालय सलोह के प्राचार्य युधवीर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंक्रीट बैरिकेड्स तोड़ने वाली मशीनें लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचे किसान : बुलेटप्रूफ भी, आंसू गैस के गोलों का असर नहीं, कल दिल्ली कूच करेंगे

शंभू बॉर्डर :  शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे  किसान बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। यहां हरियाणा पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ने के लिए किसान जेसीबी और हाईड्रोलिक क्रेन जैसी हैवी मशीनरी लेकर पहुंच गए...
Translate »
error: Content is protected !!