अज्ञात चोर कार चोरी कर फरार

by
गढ़शंकर  : बीती रात अज्ञात चोरों ने माहिलपुर में दुकान के सामने खड़ी कार चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी अनुसार दीपक कुमार पुत्र नरिंदर कुमार निवासी वार्ड नंबर 7 ने माहिलपुर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह किराना की दुकान करता है और अपनी कार से आसपास के गांवों में दुकानों पर किराना समान सप्लाई भी करता है। उसने बताया कि सोमवार की रात उसने अपनी वैगनआर कार नंबर पीबी 07-एल-8882 दुकान के आगे खड़ी की थी और मंगलवार की सुबह उसने देखा कि कार वहां पर नही थी। उन्होंने कहा कि अज्ञात चोर उसकी कार को चोरी कर के ले गए हैं उनके विरुद्ध कडी कारवाई की जाए। थाना माहिलपुर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की बढ़ती घटनाओं के कारण लोगों में भय पैदा हो गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में 2 जासूस गिरफ्तार…..सीमा पार भेज रहे थे सैन्य ठिकानों की तस्वीरें

अमृतसर : पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को सेना की छावनियों और एयरबेस से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने के आरोप...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शानन परियोजना : 99 वर्ष का लीज एग्रीमेंट मार्च, 2024 में पंजाब से समाप्त हो रहा, हिमाचल को सौंपने की मुख्यमंत्री ने उठाई मांग

दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से भेंट की और जल विद्युत ऊर्जा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय...
article-image
पंजाब

हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के लिए विधानसभा बनाने हेतु चंडीगढ़ में जमीन अलॉट हो : भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि मेरी केंद्र सरकार को अपील है कि हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के लिए भी अपनी विधानसभा बनाने के लिए चंडीगढ़ में जमीन अलॉट...
article-image
पंजाब

25 नशीले टीकों सहित दो युवक ग्रिफतार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 25 नशीले टीकों सहित ग्रिफतार कर एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया गया। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि इंस्पेकटर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में...
Translate »
error: Content is protected !!