अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने मामला किया दर्ज

by
गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से यूवक की मौत होने पर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार दीपक उर्फ दीपा पुत्र ओंकार नाथ वासी राज महहला नवाशहर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह नवाशहर में सर्विस स्टेशन का काम करता है और उसके चाचा का लड़का अनमोल कुमार पुत्र जीवन कुमार भी उसके साथ काम करता था। उसने बताया कि 17 अप्रैल को अनमोल कुमार मुझे बाजार जाने की बात कह कर गया था लेकिन वह वापस नही लोटा तो हमने उसे ढूढने की कोशिश करते रहे। उसने बताया कि उन्हें पता चला कि गढ़शंकर के देनोवाल खुर्द गांव के पास अनमोल कुमार का एक्सीडेंट हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस के पास गुहार लगाई कि अनमोल कुमार की मौत के जिम्मेदार वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। गढ़शंकर पुलिस ने दीपक के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

बाल्कन ओपन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप – 6-7 सितंबर 2025, बेलग्रेड, सर्बिया में संपन्न

बेलग्रेड/ सर्बिया/दलजीत अजनोहा ;  द्रोणाचार्य भूपेंद्र धवन के शिष्य गुरदित सिंह ने बाल्कन ओपन क्लासिक एंड इक्विप्ड (बेंच प्रेस/स्क्वाट/डेडलिफ्ट) चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ पावरलिफ्टर बनकर एक बार फिर इतिहास रच दिया। इससे पहले, 2024 में,...
article-image
पंजाब

93 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल का फिर बिगड़ा स्वास्थ्य…. रिपोर्ट में जानिए ये आया सामने

खनौरी : एमएसपी सहित कई मांगाें को लेकर किसान हरियाणा पंजाब के शंभू बॉर्डर और खनौरी बार्डरों पर सालभर से बैठे हुए हैं लेकिन कोई भी इन किसानों की सुध नहीं ले रहा वहीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS को आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या उसे ‘हाइब्रिड’ BJP मंजूर : उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली :  शिवसेना(यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन इसलिए तोड़ दिया कि वह उसके हिंदुत्व के संस्करण से सहमत नहीं थे। ठाकरे ने राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

पीने वाले पानी के बिल माफ व बिजली के बिल हाफ करने के लिए 9 अगस्त को डीसी होशियारपुर का करेंगे घेराव : कामरेड दर्शन मट्टु।

गढ़शंकर – गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव पंडोरी में कुल हिंद किसान सभा, सीटू व खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर पीने वाले पानी के बिल माफ करने व बिजली के बिल हाफ...
Translate »
error: Content is protected !!