अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट ने गांव हकूमतपुर, बरियाना कलां व चक्क राउता को माइक्रो  कंटेनमेंट जोन किया घोषित

by

होशियारपुर: अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल ने होशियारपुर में कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए धारा 144 सी.आर.पी.सी के अंतर्गत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए गढ़शंकर तहसील के पी.एच.सी पालदी के अंतर्गत आते गांव हकूमतपुर, बरियाना कलां व पी.एस.पी पोसी के अंतर्गत आते गांव चक्क राउता को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
जारी आदेश में उन्होंने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन में सिर्फ मैडिक इमरजेंसी व जरुरी कार्यों को ही मंजूरी होगी। उन्होंने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे व संपर्क की ट्रेसिंग करेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य प्रोटोकाल के अनुसार सभी पाजीटिव मामलों को स्वास्थ्य सुविधाओं में तब्दील किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि गढ़शंकर तहसील के पी.एच.सी पालदी के अंतर्गत आते गांव हकूमतपुर, बरियाना कलां व पी.एस.पी पोसी के अंतर्गत आते गांव चक्क राउता में माइक्रो कंटेनमेंट जोन की अवधि कम से कम 10 दिन की होगी। उन्होंने कहा कि जहां पिछले सप्ताह में एक से अधिक मामले नहीं, उस माइक्रो कंटेनमेंट जोन को खोला जाएगा या इसको एक सप्ताह में एक बार बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपरोक्त हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ – सामाजिक, धार्मिक, खेल संस्थाओं को नशों के खिलाफ आगे आने की DC आशिका जैन की ओर से अपील

प्रशासन नशे के आदी व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए करेगा हर संभव सहायता और सहयोग : आशिका जैन होशियारपुर, 3 मार्च: जिले में नशे की बुराई को प्रभावी ढंग से खत्म करने के मकसद...
article-image
पंजाब

चार सांसदों की जीत के साथ छह विधायकों की भी जीत होगी और हिमाचल प्रदेश में भी ‘कमल के फूल’ वाली सरकार बनेगी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

अंब : हिमाचल प्रदेश में चार सांसदों की जीत के साथ छह विधायकों की भी जीत होगी और हिमाचल प्रदेश में भी ‘कमल के फूल’ वाली सरकार बनेगी। यह शब्द केंद्रीय गृह मंत्री अमित...
article-image
पंजाब

मेरे हलके के लोगों की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता : डॉ. राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा है कि वह अपने क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं और उनकी समस्याएं सुनकर तत्काल समाधान करने के लिए हर संभव...
article-image
पंजाब

बोर्ड ने स्कूलों के लिए नए निर्देश किए जारी… 10 दिसंबर तक देना होगा जवाब : प्रिंसिपल होंगे हर चीज के लिए जिम्मेदार

चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूलों के लिए अहम खबर सामने आ रही है, जिसने टीचरों के बीच हलचल मचा दी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने मार्च 2026 में होने वाली 10वीं और...
Translate »
error: Content is protected !!