अधजला शव घर के आंगन में पड़ा था : पत्नी की हत्या कर शव को आंगन में गड्डा खोदकर जलाने का प्रयास

by

एएम नाथ। शिमला : शिमला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या की। उसके शव को घर के आंगन में गड्डा खोदकर जलाने की कोशिश की।

हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से सिक्योरिटी गार्ड है और इस दंपति एक बेटा भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार तोता राम पुत्र पूर्णचंद चंद पत्नी गुलशन और बेटे के साथ बालूगंज थाना क्षेत्र की शोघी पुलिस चौकी के तहत घनपेरी गांव रहता है। तोता राम पेशे से सिक्योरिटी गार्ड है और उसकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से दहेज के लिए गुलशन को लगातार प्रताड़ित करने लगा। तोता राम का भाई  है जो शिमला से बाहर नौकरी करता है, जबकि उसके माता-पिता नहीं हैं।

अनहोनी का शक होने पर भाई ने की पड़ताल

गत 14 मई को गुलशन का भाई अक्षय जब अपनी बहन से संपर्क नहीं कर पाया तो उसने रिश्तेदारों के साथ घनपेरी गांव पहुंचने का फैसला किया। वहां उन्होंने देखा कि गुलशन का अधजला शव घर के आंगन में पड़ा था। इसके बाद अक्षय ने बालूगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बहन गुलशन को उसका पति लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उन्होंने शिकायत में यह भी बताया कि 14 मई को उनकी मां ने गुलशन को फोन किया था लेकिन फोन नहीं लगा। इस पर उन्हें कुछ अनहोनी का संदेह हुआ और वह घनपेरी पहुंचे। वहां गुलशन का शव मिला जिसे देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

हैरानी की बात यह भी है कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी तोता राम खुद शोघी पुलिस चौकी गया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए कहा कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। आरोपी तोता राम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी व आशा वर्करों को किया सम्मानित : दून के विधायक राम कुमार रहे समारोह के मुख्य अतिथि

बद्दी में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बीबीएन, 7 मार्च (तारा) : महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सक्रिय सहभागिता से आईआरजी संस्था, ग्लेनमार्क फाउंडेशन एवं राज्य एड्स नियंत्रण समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर में संस्थान बंद किए गए, विक्रामदित्य ने स्वाल क्यों नहीं उठाए : 15 महीनों में सड़कों से गिरा मलबा नहीं हटा सके पीडब्ल्यूडी मंत्री – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर हमने गारंटी नहीं दी थी लेकिन सुविधाएं दी, क्योंकि यह सरकार का काम है एएम नाथ। शिमला/रामपुर :   ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम के हर वार्ड में पार्किंग की संभावनाएं तलाशें: सुनील शर्मा बिट्टू

पार्कों में ओपन एयर जिम भी बनाएं, सभी महत्वपूर्ण स्थलों का रखरखाव सुनिश्चित करें एएम नाथ। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने की नगर निगम के विभिन्न कार्यों की समीक्षा एएम नाथ।  हमीरपुर 21 अक्तूबर।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दियोटसिद्ध में की मेलों की तैयारियों की समीक्षा : चैत्र मास मेलों के प्रबंधों में न रहे कोई कमी: DC अमरजीत सिंह

दियोटसिद्ध 13 फरवरी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 13 मार्च से 14 अपै्रल तक आयोजित किए जाने वाले चैत्र मास मेलों की तैयारियां शुरू कर दी गई...
Translate »
error: Content is protected !!