अधिकारियों से अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिए निर्देश

by

चंडीगढ़  :    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों से भविष्य में राज्य में अवैध कॉलोनियों के निर्माण को रोकने के लिए अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एक विधेयक का मसौदा तैयार करने को कहा हैं। भूमि/संपत्ति के पंजीकरण के लिए एनओसी की शर्त समाप्त करने के राज्य सरकार के हालिया निर्णय के संदर्भ में आज बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य आम जनता को सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनाइजरों पर नकेल कसने के लिए नया कानून बनाने की सख्त जरूरत है। सीएम मान ने अधिकारियों से पंजाब विधानसभा के अगले सत्र से पहले एक नए विधेयक का मसौदा तैयार करने को कहा ताकि इसे विधानसभा द्वारा मंजूरी दी जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कॉलोनाइजर सब्जबाग दिखाकर लोगों को लूटते हैं और अपनी अनधिकृत कॉलोनी बेच देते हैं। उन्होंने कहा कि ठगे गए लोग इन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करते रहते हैं। सीएम मान ने कहा कि कालोनाइजर अवैध रूप से पैसा कमाते हैं, जबकि उनके गलत कार्यों का परिणाम आम लोगों को भुगतना पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बिना मंजूरी लिए प्लॉट बेचने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में अवैध कॉलोनियां नहीं बनने देगी और इस अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम मान ने कहा कि अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कानून लाया जाएगा, जो पंजाब में किसी भी तरह से अवैध कॉलोनियां बनने से रोकने का काम करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में प्रबंधक कमेटी की मीटिंग में कालेज में एमएससी आईटी व वोकेशनल नए र्कोस शुरू करने की मंजूरी

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में लोकल मेनैजिंग कमेटी की मीटिंग एसजीपीसी के सचिव शिक्षा सुखमिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एसजीपीसी के सदस्य सुरिंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां, एसजीपीसी सदस्य डा....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी सोनम ने हनीमून पर 2186 KM दूर से बुलवाए थे भाड़े के किलर्स : एक फोन कॉल से कैसे खुला राजा रघुवंशी की हत्या का राज

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी ने सोनम से शादी की. दोनों परिवार इस शादी से बेहद खुश थे. शादी के बाद हर कपल की तरह राजा-सोनम ने भी हनीमून पर जाने का प्लान बनाया....
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों के खिलाफ आय से अधिक संपति मामले में आरोप तय

फरीदको : कांग्रेस नेता व फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के खिलाफ अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायालय ने आय से अधिक संपति मामले में आरोप तय कर दिए हैं। अब इस...
article-image
पंजाब

Wave of Joy Over Jathedar

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.23 : A wave of joy swept through Panthic circles following the appointment of Jathedar Gurbaksh Singh Khalsa from Nawanshahr, an SGPC member, as the Chief Bulara of the Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee...
Translate »
error: Content is protected !!