लव कुमार गोल्डी द्वारा बंगा रोड पर श्मशान घाट का पुनर्निर्माण करवाया शुरू

by

गढ़शंकर। पिछले काफी समय से शहर के वार्ड नंबर 10 बंगा रोड पर स्थित श्मशान घाट की खस्ता हालत के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते शहर वासियों और नगर कौंसिल के पार्षदों द्वारा इस श्मशान घाट के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसके चलते आज कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष त्रिंबक दत्त ऐरी, नगर कौंसिल के पार्षदों और इलाके के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में 13 लाख 7 हजार पे की पहली किस्त जारी करते हुए श्मशान घाट का पुनर्निर्माण शुरू करवाया।
इस अवसर पर लव कुमार गोल्डी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लोगों की कठिनाई को देखते हुए आज उक्त काम शुरू करवाया गया है और इसके अलावा दस लाख रुपए की ग्रांट इस काम के लिए और आ रही है। गोल्डी ने बताया कि इसके अलावा आसपास के वार्डों और नेहरी कॉलोनी के लोगों के लिए पीने के पानी का एक ट्यूबल उक्त स्थान पर लगाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर कौंसिल के अध्यक्ष और सीनियर उपाध्यक्ष ने लव कुमार गोल्डी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस कार्य के पूरा होने से लोगों को भारी राहत मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी के अलावा नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष त्रिंबक दत्त ऐरी, सीनियर उपाध्यक्ष सोमनाथ बांगड़,
समाजसेवी ठेकेदार कुलभूषण शौरी, पार्षद शीला देवी, पार्षद सुमित सोनी,पार्षद दीपक कुमार, मूला सिंह, हरेंद्र मान, परमजीत पम्मा, पवन कुमार पम्मी, बाबा वीरू, बक्शीश सिंह और समाजसेवी अमरीक सिंह आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाभियोग : प्रस्ताव पर 208 सांसदों के हस्ताक्षर

नई दिल्ली । कैश कांड को लेकर जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलेगा. इसके लिए सभी दलों के सांसदों के हस्ताक्षर लिए गए. छोटे-बड़े सभी दलों के ज्यादातर सांसद इस महाभियोग प्रस्ताव के...
article-image
पंजाब

पंजाब के दर्द, खोखले वादों और उपेक्षित स्कूलों को लेकर अमृता वड़िंग का आप सरकार पर तीखा हमला

आप के बड़े-बड़े दावों के उलट पंजाब अनदेखी का शिकार: कांग्रेस लुधियाना, 14 जुलाई: सतलुज फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृता वड़िंग ने कहा है कि...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों एवं हेल्परों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

पंजाब सरकार अब तक पारदर्शी एवं मेरिट के आधार पर दे चुकी है 68,228 सरकारी नौकरियां आम आदमी पार्टी की सरकार युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे को लगातार पूरा कर रही है...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस ने आप के 5 मंत्रियों, कई विधायकों और समर्थकों को हिरासत में ले लिया : आप ने धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी ने पंजाब में धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर  केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई आप नेताओं और समर्थकों ने सेक्टर-37 स्थित पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!