काका अमनदीप मट्टू की याद में लगाए रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, समाजसेवी गोल्डी सिंह ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

by

गढ़शंकर। शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट रजि: गढ़शंकर के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू और चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू की अध्यक्षता में काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद को समर्पित 13वां रक्तदान शिवर भाई घनैया जी चैरिटेबल ब्लड बैंक में लगाया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन समाजसेवी गोल्डी सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर 60 के करीब यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले नौजवानों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाई घनैया जी चैरिटेबल ब्लड बैंक के अध्यक्ष जसवीर सिंह पाहवा, रणजीत सिंह बंगा, मोटीवेटर पहलवान रॉकी, मोटीवेटर सुखा, होशियार सिंह गोल्डी, मोटीवेटर भूपेंद्र राणा, शिव शर्मा, परमजीत सिंह कालू, राकेश कुमार, डॉ जगदीश सिंह,
अमरिक सिंह दयाल, प्रेमलता और गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राइवेट अस्पतालों में भी जन्म व मौत के सर्टिफिकेट मिलने शुरु

होशियारपुर: स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से लोगों की सुविधा के लिए प्राइवेट अस्पतालों में भी जन्म व मौत के सर्टिफिकेट जारी करने को दी गई मंजूरी के बाद होशियारपुर नगर निगम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा ने गोल्डी बराड़ पर ₹1.62 करोड़ इनाम रखा

ओटावा / चंडीगढ़ :  पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा और कस गया है। कनाडा ने उसे देश के 25 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में पहले नंबर पर रखा है...
Translate »
error: Content is protected !!