अध्यापक ने 7वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म : अध्यापक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, गिरफ्तार

by

चंडीगढ़। शहर के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक ने 7वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ से दुष्कर्म किया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी अध्यापक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक तुरंत कार्रवाई न होने पर परिजनों समेत उनके करीबियों ने पुलिस थाने में हंगामा भी किया। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए लिए हैं। आरोपी की करतूत के संबंध में पीड़त छात्रा ने स्कूल प्रिंसिपल को भी बताया था। इस कारण पुलिस प्रिंसिपल के बयान भी दर्ज करेगी। पुलिस शुक्रवार को आरोपी टीचर को अदालत में पेश करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि साल 2021 में पहले भी चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में अध्यापक द्वारा छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आ चुका है, लेकिन चाइल्ड वेलफेयर यूनिट की काउंसलिंग के दौरान वह मामला झूठा साबित हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

कब्जा करने की नीयत से हमला, हथियारबंद लोगों ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा संतगढ़ हरखोवाल पर : नकदी व सोने के जेवर लूटे पुलिस ने 5 को नामजद कर दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

होशियारपुर। होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर हरखोवाल गांव में आज तड़के स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा संतगढ़ हरखोवाल पर कब्जा करने की नीयत से हमला किया...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा के नौजवान का मर्डर : शिवरात्रि पर पूजा करके लौट रहा था घर

मोहाली :  फेज 11 में शिवरात्रि के मौके पर पूजा करने के बाद एक मंदिर से वापस आ रहे एक नौजवान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उसे गंभीर रूप से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटी काशी में माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा प्रति शहर वासियों में उत्साहः मंत्री जिम्पा

श्री शिव मंदिर बंसी नगर व रेलवे स्टाफ द्वारा लगाए लंगर में मंत्री जिम्पा ने की सेवा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हित रेलवे...
article-image
पंजाब

1 अक्टूबर से जिले में शुरु होगी धान की खरीद : जिले में धान की खरीद, आवश्यक प्रबंध पूरे: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 30 सितंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओऱ से 1 अक्टूबर से शुरू की जा रही धान की खरीद के मद्देनजर ज़िले की मंडियों में खरीद के सभी प्रबंध...
Translate »
error: Content is protected !!